समाचार

भव्य समारोह में आचार्य श्री आर्जवसागर महाराज ने किया चातुर्मास स्थापित : जीवों पर करूणा करके संत वर्षावास में एक स्थान पर ठहर जाते हैं-आचार्य श्री


आचार्य श्री आर्जवसागरजी महाराज ने भव्य समारोह में अपने मंगल चातुर्मास की स्थापना मंत्रोच्चार के साथ की। उन्होंने इस दौरान कहा कि नारियल ऊपर से कठोर दिखाई देता है लेकिन अंदर से बहुत नरम होता है ऐसे ही हमारे गुरु सब सहते हैं बाहर से कठोर दिखाई देते हैं और अन्दर नरम होते हैं। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…


अशोक नगर। आचार्य श्री आर्जवसागरजी महाराज ने भव्य समारोह में अपने मंगल चातुर्मास की स्थापना मंत्रोच्चार के साथ की। इस दौरान चातुर्मास का प्रथम कलश स्थापित करने का सौभाग्य पार्श्वनाथ मंदिर कमेटी के संयोजक प्रकाश चन्द्र, मनोज कुमार रन्नौद, दूसरा कलश पंचायत कमेटी के महामंत्री राकेश अमरोद को तीसरा कलश राजेश जैन कक्का को, चतुर्थ कलश दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र रोकड़िया, पंचम कलश अशोक कुमार मनोज कुमार धुर्रा परिवार को रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर देशभर के भक्तों ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह के प्रारंभ में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र अनवरण समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू महामंत्री विपिन सिंघाई मंत्री विनोद मोदी कोषाध्यक्ष सौरव वाझल सहित अन्य भक्तों ने की। वहीं दीप प्रज्वलन विधायक जजपाल सिंह जज्जी भैया, नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया, नेता प्रतिपक्ष रितेश आजाद गौशाला के दिनेश मैदपुर, प्रसून प्रमोद मंगलदीप, निर्मल मिर्ची राकेश लालाजी ने किया। संगीत के साथ मंगलाचरण श्री विद्यासागर सर्वोदय पाठशाला की बेटियों ने नृत्य के साथ किया। इस दौरान महिला मंडलों ने आचार्य श्री की पूजन के अर्घ्य समर्पित किए।

जिन क्षणों का इंतजार था वह घड़ी आ गई हैं–विजय धुर्रा

समारोह का संचालन करते हुए मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि जिन क्षणों की हम प्रतिक्षा कर रहे थे वह समय आ गया और आज सभी भक्तों की भावना साकार रूप लेने जा रही है कमेटी के महामंत्री राकेश अमरोद ने कहा कि हम सभी का अभिनन्दन करते हुए हार्षित हो रहे हैं कम समय में न ई टीम ने बहुत काम किया है हम आचार्य श्री के पास जाते रहे और फिर हमें संघ के चातुर्मास का आशीर्वाद मिल गया।

आचार्य श्री के चातुर्मास का लाभ पूरे जिले को मिलेगा

विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि आचार्य श्री हम सब बहुत खुश हैं जैन समाज के साथ ही वर्षा कल के इन चार महीनों में सभी जिले वासियों को धर्म लाभ मिलेगा हम आपकी तपस्या में सहयोगी लनकर पुण्य लाभ लेने आते रहेंगे नया अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने कहा कि नपा आपके चातुर्मास में हर प्रकार का सहयोग देगा और सभी लोग लाभान्वित होंगे।

समाज को चातुर्मास का इंतजार था जो पूरा हो गया – राकेश कासंल

समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल ने कहा कि पूरा जैन समाज चातुर्मास का इंतजार कर रहा था और आज हम बहुत आनंद मना रहे हैं। पूरा समाज इस चातुर्मास का लाभ लेगा। इस दौरान शैलेन्द्र श्रागर के मधुर भजनों के साथ नमन भैया ने कलश स्थापित करने वाले पात्रों का चयन किया।

 

परोपकार के लिए वृक्ष के समान बनना होगा – आचार्य श्री

समारोह को संबोधित करते हुए आचार्य श्री आर्जवसागर महाराज ने कहा कि परोपकार के लिए गाय दूध देती है। वृक्ष पुष्प व फल देते हैं ये हमें परोपकार की शिक्षा देते हैं। वे फल देकर हमसे कुछ भी बदले में नहीं चाहते। नारियल ऊपर से कठोर दिखाई देता है लेकिन अंदर से बहुत नरम होता है ऐसे ही हमारे गुरु सब सहते हैं बाहर से कठोर दिखाई देते हैं और अन्दर नरम होते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page