आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद के बैनर तले आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में सात दिवसीय आध्यात्मिक ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर का समापन 11 मई को हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद के बैनर तले आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में सात दिवसीय आध्यात्मिक ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर का समापन 11 मई को हुआ। जिसमें शिविर के अंतिम दिन की शुरुआत हीरालाल बैनाड़ा एवं विमल जैन मारसंस ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं दीपप्रज्वलन करके की। इसके साथ ही मंगलाचरण भी हुआ। इसके बाद आचार्य श्री ने शिविरार्थियों को छहढाला ग्रंथ के पहली ढाल का वाचन कर शिविर का सम्पन्न कराया। आचार्यश्री सौरभ सागर जी महाराज ने शिविरार्थियों को पहली ढाल के सार को प्रवचनों के माध्यम से समझाया। इस अवसर पर भक्तों को उपाध्याय श्री विशोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विनिबोध सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अनुपम सागर जी महारज मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान सौभाग्यशाली भक्तों ने पांचों मुनिराजों को श्रीफल एवं शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मसभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

12 मई को होगी परीक्षा
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में 12 मई को सभी शिविरार्थियों की परीक्षा होगी एवं 13 और 14 मई को आगरा दिगम्बर जैन परिषद एवं सकल जैन समाज के तत्वावधान में श्री कल्याण मन्दिर विधान का भव्य आयोजन होगा। इस मौके पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन,सुनील ठेकेदार, राकेश जैन पर्देवाले, प्रदीप जैन पीएनसी, जितेन्द्र कुमार जैन, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, विमल जैन, राकेश जैन षार्षद, पवन जैन, महीपाल जैन, सतीश जैन, अक्षय जैन, अनिल जैन, अजित जैन, महेश चन्द्र जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,ऊषा मारसंस, बीना बैनाड़ा एवं समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment