एक मई को पूज्य गुरुदेव का अवतरण दिवस मनाया जायेगा। इस पावन एवं पुनीत दिवस पर ज्ञानतीर्थ एवं बड़े जैन मंदिर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। प्रातः श्री जिनेंद्र प्रभु का जलाभिषेक, शांतिधारा, विशेष पूजन के साथ पूज्य गुरुदेव ज्ञानसागर महाराज की अष्टद्रव्य से पूजन की जायेगी। बड़े जैन मंदिर मुरैना के प्रवेश द्वार पर प्रातः 09 बजे सार्वजनिक रूप से प्रसादी एवं मीठे पानी का वितरण किया जायेगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। जैनाचार्य ज्ञानसागर जी महाराज का अवतरण दिवस 01 मई को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा। ज्ञानतीर्थ युवा संघ परिवार मुरैना की ओर से जिनेश जैन कालू ने बताया कि सराकोद्धारक समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज का जन्म 01मई को मुरैना में जैसवाल जैन समाज के श्रावक श्रेष्ठी शांतिलाल अशर्फी देवी जैन बजाज (बिचपुरी वाले) परिवार में हुआ था। आपने बचपन में ही गृह त्यागकर दिगंबरी जैनेश्वरी दीक्षा धारणकर शाकाहार, जीवदया, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया था। आपने अपने जीवनकाल में सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्वार कराया, साथ ही हजारों लोगों को व्यसन मुक्त कराया। आपकी प्रेरणा एवं आशीर्वाद से ए बी रोड (धौलपुर आगरा हाइवे) मुरैना में श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र का विशाल एवं भव्य जैन मंदिर का निर्माण कराया गया ।
गुरुभक्तों से आने की अपील
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक मई को पूज्य गुरुदेव का अवतरण दिवस मनाया जायेगा। इस पावन एवं पुनीत दिवस पर ज्ञानतीर्थ एवं बड़े जैन मंदिर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। प्रातः श्री जिनेंद्र प्रभु का जलाभिषेक, शांतिधारा, विशेष पूजन के साथ पूज्य गुरुदेव ज्ञानसागर महाराज की अष्टद्रव्य से पूजन की जायेगी। बड़े जैन मंदिर मुरैना के प्रवेश द्वार पर प्रातः 09 बजे सार्वजनिक रूप से प्रसादी एवं मीठे पानी का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ में आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया जायेगा। तत्पश्चात पूज्य गुरुदेव की महाआरती की जायेगी। ज्ञानतीर्थ युवा संघ मुरैना ने सकल जैन समाज मुरैना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी गुरुभक्तों से अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।













Add Comment