समाचार

आचार्यश्री विद्या सागरजी की विद्या सागर सोशल ग्रुप ने 48 दीपों से की महाआरती: भजन और नाटक के माध्यम से भक्ति की


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर की ओर से आचार्यश्री विद्या सागर जी की महाआरती की गई। ग्रुप की पहली बैठक में यह आयोजन किया गया। समाज और ग्रुप के पदाधिकारी और सदस्यगण यहां मौजूद रहे। कार्यक्रम गांधी हॉल परिसर स्थिति अभिनव कला समाज सभागृह में किया गया। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्या सागर ने रविवार को अभिनव कला समाज सभागृह गांधी हॉल प्रांगण में ग्रुप की पहली बैठक हुई। बैठक की शुरुआत मंगलाचरण से की गई। इसके बाद आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। ग्रुप अध्यक्ष सतीश जैन एवं सचिव अरविंद जैन ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस के पूर्व दिवस पर ग्रुप के सदस्यों ने 48 दीपकों से महाआरती की।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर सतीश जैन, सुनील जैन, अरविंद जैन ,आरके जैन, आरके जैन(एक्स), राकेश सिंघई, अशोक जैन, संतोष जैन , प्रसन्न जैन, अनिल रावत, प्रकाश जैन, ओमप्रकाश जैन आदि ग्रुप सदस्य मौजूद थे।

नाट्य प्रस्तुति और भजनों के माध्यम से गुणानुवाद

रमेश-शालिनी जैन, अंजलि-निकलंक जैन एवं मयंक-प्रियल जैन ने शानदार नाट्य प्रस्तुति दी। भजनों के माध्यम से मालती जैन, मीना रावत, अर्पित जैन, सुनीता जैन एवं संगीता जैन ने आचार्य श्री का गुणानुवाद किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page