समाचार

जैन तीर्थों का करेंगे सर्वे : आचार्य भगवंत शांति और अहिंसा का संदेश लेकर जाएंगे पाकिस्तान

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। मुनि श्री ऋषभचंद्र विजयजी महाराज अपने 20 श्रद्धालु भक्तों के साथ 21 मई को अटारी बॉर्डर से वाघा बॉर्डर पारकर पाकिस्तान गुरुदेव श्री आत्मारामजी महाराज की समाधि स्थल गुंजारवाला पहुंचे। गुरुदेव के 25 जनों के जत्थे को भारत सरकार व पाकिस्तान सरकार ने एक महीने का वीजा प्रदान किया है।

वह एक महीने में वह कई प्राचीन जैन तीर्थों का सर्वे कर व वहां जैन लोगों से संपर्क कर तीर्थों का जीणोद्धार कराकर जैन तीर्थ यात्रियों का आवागमन चालु करेंगे। इससे हिंदुस्तान औऱ पाकिस्तान के लोगों में भाईचारा बढ़ेगा। इसके साथ ही अहिंसा और शांति का पैगाम पाकिस्तानी जनता को मिलेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page