समाचार

शतायु होने की गई प्रार्थना : आचार्य विद्यासागर महाराज का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया


मुनिपुंगव सुधासागर महाराज द्वारा सृजित तीर्थ श्री यशोदय अन्तर्राष्ट्रीय तीर्थ क्षेत्र में आध्यात्म जगत के सूर्य आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…


महरौनी (ललितपुर)। मुनिपुंगव सुधासागर महाराज द्वारा सृजित तीर्थ श्री यशोदय अन्तर्राष्ट्रीय तीर्थ क्षेत्र में आध्यात्म जगत के सूर्य आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। प्रातःकालीन बेला में जिन अभिषेक पूजन किया गया। शांतिधारा कर आचार्य भगवन के शतायु होने और स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की। आचार्य पूजन किया गया। सांध्यकालीन बेला में दीपोत्सव एवं भक्ताबर पाठ किया गया।

तत्पश्चात आरती की गयी। इस मौके पर अंजू पंकज जैन द्वारा महिलाओं को बिलौआ के उपरांत श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम में मप्र के न्यायाधीश ऋषभ जैन सिंघई, मुकेश सराफ, महेंद्र खजुरिया, राजेश मलैया, अरविंद बुदनया, मुकेश जैन ,संजू बाबा, नीलेश सराफ, रीतेश सराफ, युवराज सिंघई, बल्लू स्वामी, सुरेद्र सतभैया, मनीष सराफ, राजू कठरया, नीलेश चौधरी, संजू बजाज, वीर मिठया रत्नेश, शानू कठरया, हैप्पी मोदी, नितिन शास्त्री, सुबोध पठा, धीरेन्द्र सिंघई, संतोष पुजारी, सचिन भायजी, आशीष बड़कुल,लालू चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page