समाचार

आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ का सानिध्य: आत्म निर्भर भारत बनाने की दिशा में जैन समाज का अनूठा कदम


समाज में पहली बार विदेशी व्यापार पर कार्यशाला-

चार दिवसीय आयात -निर्यात प्रशिक्षण शिविर अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में


सारांश

आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में गुरुवार,9 फरवरी से रविवार,12 फरवरी तक चार दिवसीय आयात -निर्यात प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में किया जाएगा।


जयपुर- आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में जैन समाज द्वारा अनूठा कदम उठाया गया है।इसी कड़ी में श्रावक सेवा संस्था के तत्वावधान में दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में जैन बन्धुओं के लिए पहली बार विदेशी व्यापार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ।

मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पं.महावीर मनु जैन एवं मुख्य समन्वयक कमल बाबू जैन ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में गुरुवार,9 फरवरी से रविवार,12 फरवरी तक चार दिवसीय आयात -निर्यात प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में किया जाएगा।

परामर्शक विनोद जैन कोटखावदा एवं समन्वयक भाग चन्द जैन ने बताया कि भारत के विदेश व्यापार को बढ़ावा देने, विदेशी व्यापार, विशेष तौर पर निर्यात में वृद्धि कर,देश के व्यापार घाटे को कम करने, विदेशी आयातकों की सूची से समय समय पर सम्भावित निर्यातकों को जानकारी प्रदान करने, प्रोडक्ट की लागत के बारे में अवगत कराने ताकि नये निर्यातक इस जानकारी से अपना निर्यात व्यापार शुरु कर सके जैसे उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जैन समाज की ओर से देश हित में इस तरह के कार्यक्रम का प्रथम बार आयोजन किया जा रहा है। जैन बन्धुओं को आयात -निर्यात सहित विदेश व्यापार के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देने हेतु इंडियन इंस्टीट्यूट आफ फोरेन ट्रेड,भारत सरकार की टीम तथा एम डी पी डिविजन के प्रमुख डॉ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के निर्देशन में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में विदेशी व्यापार से संबंधित सभी पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा प्राथमिक जानकारी साझा की जाएगी।

मीडिया प्रभारी वी बी जैन ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए https//www.shravaksevasanstha.org पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। विस्तृत जानकारी हेतु

मोबाइल नम्बर 9137417696,9529888095 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

परामर्शक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि हुए इस प्रशिक्षण शिविर के लिए भाग चन्द जैन मित्रपुरा वाले एवं लोकेश गोरवाल को समन्वयक एवं पत्रकार वी बी जैन को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर आयोजन के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन किया गया। विमोचन के मौके पर पं.महावीर मनु जैन,कमल बाबू जैन,भाग चन्द जैन, विनोद जैन कोटखावदा,वी बी जैन, शिखर चन्द कासलीवाल, मनीष बैद, सुनील बज,कमल जैन, सुरेश बज,रेखा पाटनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

पदमपुरा क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष सुधीर जैन एवं मानद् मंत्री हेमन्त सोगानी ने बताया कि पदमपुरा में प्रशिक्षणार्थियों हेतु आवास एवं भोजन की नि: शुल्क व्यवस्था रहेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page