समाचार

धूप दशमी पर आदिनाथ चैत्यालय में हुआ अभिषेक : सामूहिक रूप से सुगंधित धूप अर्पित कर की प्रार्थना 


पर्यूषण पर्व के पावन अवसर पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में निरंतर श्री जिनेंद्र प्रभु की भक्ति का दौर है। देव शास्त्र गुरु आराधक आशीष जैन ने बताया कि नगर के जीवाजी गंज में स्थित आदिनाथ चैत्यालय में दसलक्षण पर्व में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। पर्यूषण पर्व के पावन अवसर पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में निरंतर श्री जिनेंद्र प्रभु की भक्ति का दौर है। देव शास्त्र गुरु आराधक आशीष जैन ने बताया कि नगर के जीवाजी गंज में स्थित आदिनाथ चैत्यालय में दसलक्षण पर्व में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। प्रतिदिन प्रातः से ही भक्तों का जमावड़ा लग जाता है। सभी लोग पूजन के विशेष वस्त्र धारण कर, हार मुकुट आदि से सुसज्जित होकर सर्वप्रथम जिनेंद्र प्रभु का जलाभिषेक और शांतिधारा करते हैं। तत्पश्चात पूर्ण भक्ति, श्रद्धा एवं समर्पण के साथ अष्टद्रव्य से वीतरागी प्रभु का पूजन किया जाता है। मंगलवार को पर्यूषण पर्व के छठवें दिन धूप दशमी का पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर आशीष जैन, मिथुन जैन, वनवारी जैन, महेश चंद जैन, ऋषभ जैन, पवन जैन, राजेंद्र जैन, मनोज जैन, मार्दव जैन सहित नन्हें मुन्ने बच्चों ने अभिषेक पूजन में सहभागिता प्रदान की। धूप दशमी के दिन नगर के

सभी जैन श्रावकों ने आदिनाथ चैत्यालय पहुंचकर जिनेंद्र प्रभु की आराधना की सामूहिक रूप से सभी ने शुद्ध सुगंधित धूप को अग्नि में समर्पित करते हुए अपने अष्टकर्मों के विनाश हेतु वीर प्रभु से प्रार्थना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page