जैन धर्म के प्रचार में अग्रणीय प्रमुख समाचार पत्र अहिंसा क्रांति 10वें वर्ष में प्रवेश कर गया। बीते 7 जनवरी को जोधपुर के जैन श्वेताबर कम्युनिटी हॉल में यह आयोजन हुआ। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
रामगंजमंडी। जैन धर्म के प्रचार में अग्रणीय प्रमुख समाचार पत्र अहिंसा क्रांति 10वें वर्ष में प्रवेश कर गया। बीते 7 जनवरी को जोधपुर के जैन श्वेताबर कम्युनिटी हॉल में यह आयोजन हुआ। आयोजन के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोधपुर डिविजन के एकमात्र जैन विधायक अतुल भंसाली रहे। इस अवसर पर अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी का अहिंसा क्रांति मीडिया अवॉर्ड देकर अभिनन्दन किया गया। इस आयोजन के विशेष अतिथि गौतम जैन डीवाईएसपी थे।
इसके साथ ही जैन कांफ्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पुष्पा गोखरू जैन समस्त महाजन ट्रस्टी गिरीश भाई, समाजसेवी विमल कुमार नवलखा, कमल बैद आदि मौजूद रहे। सम्मान समारोह में प्रधान सम्पादक मुकेश नाहर जैन कोलकाता, सुरेन्द्र मुणोत सह सम्पादक कोलकाता ने उन्हें सरोपा एवं मोमेंटो देकर इस सम्मान से नवाजा।













Add Comment