कोल्हापुर निवासी अभिषेक और प्रणिता पाटील को जैन धर्म की प्रभावना हेतु उज्जैन में 24 अगस्त को *धर्म प्रभावक सम्मान* से सम्मानित किया जाएगा। वे सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर जैन धर्म का प्रचार कर रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
कोल्हापुर (महाराष्ट्र)। पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज ससंघ की प्रेरणा से धर्म प्रभावक सम्मान समारोह 24 अगस्त को उज्जैन में आयोजित होगा, जिसमें अभिषेक अशोक पाटील और प्रणिता अभिषेक पाटील को सम्मानित किया जाएगा।
दोनों विशुद्धसागर महाराज, ज्ञानमती माताजी, और श्रुत संवेगी मुनि संघ के परमभक्त हैं। अभिषेक जी का जन्म कुंभोज में हुआ और उन्होंने बचपन से धार्मिक शिक्षण लिया। उन्होंने बी.बी.ए., एम.बी.ए. और एम.ए. जैनोलॉजी में अध्ययन किया है। प्रणिता जी श्रुत सागर जी महाराज के पूर्वाश्रम परिवार से हैं और उन्होंने भी धार्मिक शिक्षण व संस्कारों के साथ अपना जीवन बिताया है।
कोल्हापुर में वीर सेवा दल, महावीर गाट फाउंडेशन, और जैन युवा परिषद के माध्यम से वे सतत धार्मिक व सामाजिक सेवाएं दे रहे हैं। अभिषेक पाटील Wonderful Jain Dharm और ज्ञानमती माताजी भक्त कोल्हापुर फेसबुक अकाउंट से, जबकि प्रणिता पाटील Namokaar Mahamantra इंस्टाग्राम पेज से धर्म प्रचार कर रही हैं।
युवा क्रिएटर्स और इंफ्लूएंसर को सम्मानित किया
मुनि श्री प्रणुत सागर जी द्वारा प्रेरित इस समारोह में ऐसे युवा क्रिएटर्स और इंफ्लूएंसर को सम्मानित किया जाएगा जो सोशल मीडिया के माध्यम से निःस्वार्थ रूप से जिनशासन की प्रभावना कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुनिराज स्वयं मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
यह सम्मान उन युवाओं का है जो आधुनिक युग में आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत होकर जिनशासन के यश आकाश में नव नक्षत्रों का निर्माण कर रहे हैं।













Add Comment