वर्ष 2019 बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन भारतीय वायुसेना के फाइटर पायल अभिनंदन वर्धमान ने अकेले ही पाकिस्तान की नाक में दम कर दिया था। अभिनंदन अब भारवीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन की रैंक पर हैं। पांच साल पहले इंडियन एयरफोर्स के फाइटर पायलट अभिनंदन वर्धमान पर पूरा देश निसार था। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। वर्ष 2019 बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन भारतीय वायुसेना के फाइटर पायल अभिनंदन वर्धमान ने अकेले ही पाकिस्तान की नाक में दम कर दिया था। अभिनंदन अब भारवीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन की रैंक पर हैं। पांच साल पहले इंडियन एयरफोर्स के फाइटर पायलट अभिनंदन वर्धमान पर पूरा देश निसार था। भारत और अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में कहा कि 1 मार्च को भारतीय जवान को रिहा किया जाएगा। 1 मार्च को रात लगभग 9:15 बजे पाकिस्तान सेना ने अभिनन्दन को भारतीय सेना को सौंप दिया। अभिनंदन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से स्नातक हैं। भारत के तमिलनाडु से अभिनंदन उनकी मूल जड़ें थिरुपनामुर गांव में हैं। उनके माता-पिता चेन्नई में रहते हैं। भारतीय वायु सेना में उन्हें 2004 में एक लड़ाकू पायलट के रूप में चुना गया था।
अभिनंदन, जाने-माने पायलट, एयर मार्शल सिम्हकुट्टी वर्धमान के बेटे है। वह पूर्वी वायु कमान के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी पत्नी भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भी रही हैं। उनके दो बच्चे हैं।
पुलवामा हमला
14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर एक फिदायीन हमला हुआ। इसमें 40 सैनिक शहीद हो गए थे. देश अधीर हो गया था प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस घटना की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान ने कैसे पकड़ा
26 फरवरी को भारतीय वायु सेना पाक-अधिकृत कश्मीर गई और आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर को नष्ट कर दिया। भारतीय वायु सेना के इस हवाई हमले में पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर भी नष्ट हो गए। इसके कारण पाकिस्तान ने अपनी वायु सेना को 27 फरवरी को अगले दिन सबसे घातक लड़ाकू विमान F-16 के साथ भारत भेजा। इसका जवाब देने के लिए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान सामने आए। उन्होंने अपने मिग 21 के साथ बहादुरी दिखाई और दुश्मनों पर प्रहार किया। लेकिन दुर्भाग्य से भारत का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक पायलट गायब हो गया, पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारतीय वायुसेना का एक पाइलट उनके कब्जे में है। अभिनंदन वर्धमान ने जब अपना पैराशूट इजेक्ट किया वो पाक अधिकृत कश्मीर में थे। जब वे वहां उतरे तो वहां के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें पीटने लगेय़ इसी दौरान पाकिस्तानी आर्मी के जवानों ने अभिनन्दन को अपनी हिरासत में लिया था।
जिसके बाद पाकिस्तान द्वारा एक विडियो जारी किया जिसमे अभिनन्दन के आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी और उनके चेहरे पर खून था। अभिनन्दन पाक आर्मी को अपना परिचय दे रहे थे। भारत सरकार द्वारा इस विडियो यह कहा गया कि यह जेनेवा संधि का उलंघन हैं। इसके बाद पकिस्तान द्वारा एक और वीडियो जारी किया गया. जिसमे वे चाय पी रहे हैं। पाक आर्मी के कुछ अधिकारी उनसे सामान्य पूछताछ कर रहे थे।
पाकिस्तानी सेना से विंग कमांडर अभिनंदन की बातचीत की एक झलक
भारतीय वायुसेना विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया। पाक सेना ने उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए। इन वीडियो को बाद में एएफपी समेत कई प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसियों ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए, इसमें अभिनंदन से पूछताछ की जा रही है…
सवालः तुम कौन हो?
अभिनंदनः मैं इंडियन एयरफोर्स का एक ऑफिसर हूं. मेरा सर्विस नंबर 27981 है. लेकिन पहले आप बताइए आप कौन हैं? क्या आप पाकिस्तानी सेना हैं?
पाक सेनाः आपका क्या नाम है?
अभिनंदनः विंग कमांडर अभिनंदन.
पाक सेनाः आशा करते हैं आप हमारे साथ बेहतर महसूस कर रहे हैं.
अभिनंदनः जी. मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। यह बात मैं ऑन रिकार्ड कहना चाहता हूं। अगर मैं अपने देश वापस जा पाता हूं तब भी अपना बयान नहीं बदलूंगा। पाकिस्तानी सेना मेरे साथ अच्छा सलूक किया है.य़ पाकिस्तानी भीड़ से मुझे बचाने से लेकर बाद में अधिकारियों से मुलाकात तक, सभी ने मुझसे अच्छा बर्ताव किया है. मैं अपनी सेना से यही अपेक्षा करता हूं कि ऐसी किसी परिस्थिति में वे भी ऐसा ही बर्ताव करेंगे। मैं पाकिस्तानी सेना से प्रभावित हूं।
पाक सेनाः शानदार. तो विंग कमांडर आप भारत के किस जगह से आते हैं?
अभिनंदनः (चाय की चुस्कियां लेते हुए) मेजर, मैं ये कह सकता हूं कि भारत के निचले हिस्से से हूं। दक्षिण भारतीय हूं।
पाक सेना. अच्छा तो आप दक्षिण भारतीय हैं. क्या आपकी शादी हुई है?
अभिनंदनः हां, हुई है।
पाक सेनाः मैं आशा करता हूं आपको चाय अच्छी लगी।
अभिनंदनः (चाय की चुस्कियां लेते हुए व मुस्कुराते हुए) यह शानदार है, धन्यवाद।
पाक सेनाः यह बहुत पेचीदा तो सवाल नहीं है, पर क्या आप बता सकते हैं कि आप कौन सी फ्लाइट उड़ा रहे थे?
अभिनंदनः मुझे माफ करिएगा मेजर. ये मैं आपको नहीं बता सकता लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि आपको मलबा मिला होगा।
पाक सेनाः आपका मिशन क्या है?
अभिनंदनः माफ कीजिएगा, मैं आपको यह नहीं बता सकता।
पाक सेनाः धन्यवाद।
दोस्तों में पढ़ने और बोलने के लिए हैं मशहूर
साल 2011 में एक टीवी चैनल ने भारतीय वायुसेना पर बनाई गई अपनी एक डॉक्यूटमेंट्री में विंग कमांडर अभिनंदन को शामिल किया था। इसमें वे अपने कुछ दोस्तों के साथ कैमरे पर दिखाई देते हैं। इस दौरान हंसी-मजाक के बीच उनके दोस्त मानते हैं कि अभिनंदन में पढ़ने को लेकर काफी संजीदगी है। वे बहुत पढ़ते हैं। साथ ही उनके दोस्तों ने ये भी माना कि वे एक अच्छे वक्ता भी हैं। वायुसेना के आंतरिक कार्यक्रमों में अभिनंदन को अक्सर बोलने के लिए कहा जाता है। उस डॉक्यूमेंट्री में खाने के टेबल पर अभिनंदन कहते हैं, “सेना का काम मेरे जैसे लोगों के लिए है। सेना में सबसे ज्यादा जरूरत सहनशक्ति की होती है। हमें बेहद कठिन माहौल में भी अपने धैर्य को बनाए रखना होता है।”













Add Comment