समाचार

आचार्य श्री सुन्दर सागर महाराज और अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर ने खोड़निया को दिया आशीर्वाद

बांसवाड़ा। अठारह हजार हुमड़ समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया को जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को आचार्य सुन्दर सागर महाराज और अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज की ओर से आशीर्वाद पत्र, धर्म का प्रतीक चिह्न समवसरण, आशीर्वाद लिखित डायरी भेंट की गई। ये सभी वस्तुएं लेकर संघ के भैया ब्र.विक्की भैया, उमंग भैया एवं अन्य गुरुभक्त सागवाड़ा स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे।
आचार्य सुन्दर सागर महाराज और अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ने पत्र में आशीर्वाद लिखा कि आपको माता-पिता से धर्म के अच्छे संस्कार मिले हैं। मनुष्य जीवन अनमोल है, उसमें भी आपको जिन धर्म मिला है। आप जिस प्रकार से धर्म की सेवा कर रहे हैं, उस सेवा का अवसर बड़े पुण्य से ही मिलता है। आप अपने गुणों से अपनी पहचान बनाओ ,जो शाश्वत है। आप ने जिस प्रकार से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में ऊंचाइयां प्राप्त की हैं, उसी प्रकार आप धर्म के क्षेत्र में भी प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। आप धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष पुरुषार्थ को करते हुए मोक्ष को प्राप्त करें।
खोड़निया ने आचार्य श्री और मुनि श्री के लिए कहा है कि आज उनका जन्मदिन सफल हो गया है। आज उन्हें आचार्य संघ और मुनि श्री से आशीर्वाद मिल गया है, इससे बढ़कर और क्या उपहार हो सकता है। संतों के आशीर्वाद से उन्हें जीवन में सफलता मिली है। आगे भी उनके आशीर्वाद से वह धर्म के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page