समाचार

उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी का धौलपुर की ओर विहार : धौलपुर में होगा भव्य मंगल प्रवेश


उपाध्याय श्री विहसंतसागरजी महाराज ससंघ का ज्ञानतीर्थ मुरैना से धौलपुर की ओर मंगल विहार हुआ है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। उपाध्याय श्री विहसंतसागरजी महाराज ससंघ का ज्ञानतीर्थ मुरैना से धौलपुर की ओर मंगल विहार हुआ है। समाधिस्थ गणाचार्यश्री विरागसागरजी महाराज के शिष्य उपाध्याय श्री विहसंतसागरजी महाराज एवं विश्वसौम्य सागरजी महाराज अपने अल्प प्रवास पर मुरैना पधारे। तीन दिन धर्म प्रभावना के बाद बुधवार को प्रातः कालीन वेला में धौलपुर राजस्थान की ओर मंगल पद विहार किया। एबी रोड हाइवे पर आहारचर्या हुई ।

सामायिक के बाद दोपहर में धौलपुर की ओर विहार प्रारंभ हुआ। रात्रि विश्राम ग्राम पीपरीपुरा में हुआ। गुरुवार को प्रातः 8 बजे पीपरीपुरा से धौलपुर की ओर विहार हुआ। धौलपुर जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन ने बताया कि स्थानीय समाज द्वारा नगर की सीमा पर पूज्य उपाध्याय संघ की भव्य अगवानी की जाएगी । उपाध्याय विहसंतसागरजी महाराज ससंघ को बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में नगर प्रवेश कराया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page