मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का उच्चासन दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा। कुंडलपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई कि यह खबर…
कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का उच्चासन दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व 17 जनवरी 2006 में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आचार्य श्री के पड़गाहन पर हजारों हजार श्रद्धालु भक्तों की साक्षी में पूज्य बड़े बाबा पुराने मंदिर से गगन विहार कर नए मंदिर में उच्चासन पर विराजमान हुए थे।
इस अवसर पर प्रातः श्री भक्तामर महामंडल विधान ,बड़ेबाबा महामंडल विधान पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक रिद्धिकलश,शांतिधारा होगी। श्रद्धालु भक्तों द्वारा अत्यंत भक्तिभाव पूर्वक पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा। दोपहर में मिष्ठान वितरण किया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती की जायेगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ सहित सभी पदाधिकारी सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने हेतु अनुरोध किया है।













Add Comment