श्री 1008 मुनिसुव्रत नाथ सुखोदय तीर्थ क्षेत्र नसिया जी नौगामा के ग्राउंड पर शुक्रवार को एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 का समापन हुआ। सुखोदय प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले 7 दिनों से सुखोदय क्षेत्र नौगामा के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा था। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…
नौगामा। श्री 1008 मुनिसुव्रत नाथ सुखोदय तीर्थ क्षेत्र नसिया जी नौगामा के ग्राउंड पर शुक्रवार को एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 का समापन हुआ। सुखोदय प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले 7 दिनों से सुखोदय क्षेत्र नौगामा के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा था। शुक्रवार को मुनिसुव्रत टीम एवं चंद्रप्रभु टीम के बीचफाइनल मैच खेला गया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में चंद्रप्रभु टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की साथी मुनिसुव्रत टीम उपविजेता रही।
फाइनल मैच में गांव के सभी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। फाइनल मैच के अंपायरिंग कल्पेश पंचोरी एवं विपुल गांधी ने की।
सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर पुरस्कार दिए
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच महिम पिंडारमिया रहे। पूरी टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर का अवार्ड रीगल गांधी को दिया गया। बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी रीगल गांधी को मिला। टूर्नामेंट के फाइनल मैच की जीत के अवसर पर टीम के स्पॉन्सर राजेश पिंडारमिया ने सभी खिलाड़ियों का अभिवादन एवं स्वागत किया गया। मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में राजेश गांधी, मुकेश गांधी ने आंखों देखा हाल बताया। स्कोर शीट का संधारण दर्शन पंचोरी ने किया।
विजेता उप विजेता टीम को ट्रॉफी दी
टूर्नामेंट में ऑनलाइन स्कोरिंग एवं लाइव प्रसारण के लिए आदित्य पंचोरी, अमित गांधी, नितेश पिंडारमिया ने सहयोग किया। विजेता टीम और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के स्पॉन्सर दर्शन फर्नीचर अखिल गांधी ने प्रदान की। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी ने आभार माना।













Add Comment