आचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज की मंगल भावना और आशीर्वाद एवं आर्यिका रत्न श्री विमर्शिता श्री माताजी के मंगल निर्देशन में मंगलवार को बड़े जैन मंदिर जी में चतुर्थ साप्ताहिक जिनाभिषेक पूरे भक्ति भाव एवं युवा जोश के साथ सानंद हुआ। एटा से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…
एटा। आचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज की मंगल भावना और आशीर्वाद एवं आर्यिका रत्न श्री विमर्शिता श्री माताजी के मंगल निर्देशन में मंगलवार को बड़े जैन मंदिर जी में चतुर्थ साप्ताहिक जिनाभिषेक पूरे भक्ति भाव एवं युवा जोश के साथ सानंद हुआ। आओ करे सभी समस्याओं का हल प्रभु के मस्तक पर एक कलशा जल’ हो जाएं तैयार।आ रहा है पंचम साप्ताहिक अभिषेक 13जनवरी को सुबह 6.30बजे से श्री दिगंबर जैन बड़ा जैन मंदिर जी पुरानी बस्ती एटा में। समाज के सभी युवा भाइयों से निवेदन अधिक से अधिक संख्या में साप्ताहिक जिनाभिषेक से जुड़कर पुण्य लाभ लें। गुरु विमर्श की भावना होगी साकार। साप्ताहिक जिनाभिषेक लगेगा एटा में त्यौहार। इस कार्यक्रम के आयोजक हैं जिनाग़म पंथी श्रावक संघ एवं गुरु विमर्श परिवार एटा।













Add Comment