समाचार

50वें स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस पर भव्य समारोह संपन्न: अयोध्या में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद का हुआ आयोजन 


अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद का 50वाँ स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस दिव्यशक्ति गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के पावन सान्निध्य में 1 जनवरी को शाश्वत तीर्थ में मनाया गया। इस अवसर पर जहाँ पूज्य माताजी द्वारा देश के युवाओं के नाम संदेश एवं मंगल आशीर्वाद प्रदान किया गया। अयोध्या से पढ़िए, यह खबर…


अयोध्या। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद का 50वाँ स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस दिव्यशक्ति भारतगौरव गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के पावन सान्निध्य में 1 जनवरी को शाश्वत तीर्थ में मनाया गया। इस अवसर पर जहाँ पूज्य माताजी द्वारा देश के युवाओं के नाम संदेश एवं मंगल आशीर्वाद प्रदान किया गया। वहीं युवा परिषद की मार्गदर्शिका आर्यिका श्री चंदनामती माताजी ने 1 जनवरी 2026 से 1 जनवरी 2027 तक ‘‘युवा परिषद स्वर्ण जयंती वर्ष” की घोषणा करके समस्त युवा परिषद को 1 साल इसे विशिष्ट आयोजनों के साथ मनाने की प्रेरणा प्रदान की।

’राष्ट्रीय स्तर पर दीपप्रज्ज्वलन एवं महामस्तकाभिषेक

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि समारोह में अयोध्या में विराजमान 31 फुट उत्तुंग भगवान ऋषभदेव प्रतिमा का 1 जनवरी को भव्य दिव्य पंचामृत महामस्तकाभिषेक 50 किलो दूध के साथ अनेक प्रकार की सर्वाेषधियों से संपन्न किया गया एवं शांतिधारा की गयी। जिसका सौभाग्य विशेषरूप से कमल कासलीवाल मुम्बई ने प्राप्त किया। पुनरू इस अवसर पर सामूहिक ऑनलाइन दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से देश की विभिन्न युवा परिषद शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान ऋषभदेव जूम चौनल से जुड़कर अपने-अपने स्थानीय जिनमंदिरों, कार्यालय अथवा विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होकर दीप प्रज्वलन भी किया।

राष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या में माताजी के समक्ष यह दीप प्रज्वलन युवा परिषद के परामर्श प्रमुख कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्तिश्री रवींद्रकीर्ति स्वामीजी की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन के साथ केन्द्रीय संगठन मंत्री निधेश जैन-टिकैतनगर तथा मुम्बई शाखा से विशेष उपस्थित गौरव अध्यक्ष कमल कुमार कासलीवाल, लखनऊ शाखा अध्यक्ष शुभचंद्र जैन सर्राफ, बाराबंकी शाखा महामंत्री तेज कुमार जैन, महमूदाबाद शाखा से योगेश जैन ’पुच्चू’, टिकैतनगर शाखा से प्रिंस जैन, प्रांकुल जैन, प्रांजल जैन, संघ के संघपति श्री अनिल कुमार जैन, प्रीतविहार-दिल्ली तथा लखनऊ से विशिष्ट युवा साथी अध्यात्म-अर्पिता जैन सर्राफ व दिनेश-राधा जैन आदि महानुभावों द्वारा किया गया।

ऑनलाइन दीप प्रज्वलन में यह रहे मौजूद

इस अवसर पर ऑनलाइन दीप प्रज्जवलन करने हेतु केन्द्रीय संरक्षक मदन जैन-दिल्ली, विकास जैन-वैशाली, नितिन भाई शाह-न्यूजर्सी (अमेरिका), राष्ट्रीय मुख्य संयोजक विजय कुमार जैन-जम्बूद्वीप, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन-जयपुर, उपाध्यक्ष पवन जैन-घुवारा व कमलेश भाई शाह-नार्थ कैरोलिना (अमेरिका), उत्तरप्रदेश अध्यक्ष आदीश जैन सर्राफ-लखनऊ, महामंत्री रितेश जैन-लखनऊ, राजस्थान महामंत्री विमल बज-जयपुर, बुन्देलखण्ड अध्यक्ष अंकित जैन-हीरापुर, खण्डवा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र-सपना जैन, तेलंगाना महामंत्री गौरव जैन-हैदराबाद, कोल्हापुर कार्याध्यक्ष अभिषेक जैन पाटिल, निमाड़ प्रान्तीय अध्यक्ष एडवोकेट अंजना जैन-बड़वानी, अकोला संयोजक प्रवीण-सारिका बिलाला, जयपुर हेरिटेज शाखा मंत्री नरेश छाबड़ा, तथा प्रीति पाटनी-संभाजीनगर आदि विभिन्न सामाजिक श्रावक-श्राविकाएं भी दीप प्रज्ज्वलन में उपस्थित रहे।

आशीर्वचन दिए गए

इस अवसर पर पूज्य माताजी ने अपना संदेश देते हुए सभी युवा साथियों को अपनी शक्ति का सदुपयोग समाज और धर्म के विकास में करने की प्रेरणा दी और युवा परिषद के माध्यम से अपने कार्यकलापों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश भी दिया।

आगामी 5 अप्रैल को अयोध्या में भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने अपने उद्बोधन में युवा परिषद की समस्त शाखाओं को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यकलापों की प्रभावना करने का लक्ष्य रखने की प्रेरणा प्रदान की। आपने स्वर्ण जयंती वर्ष के अन्तर्गत सभी शाखाओं को स्थाई और अस्थाई योजनाओं के माध्यम से स्वर्ण जयंती को चिरस्थाई बनाने का भी आह्वान किया। इसके साथ ही आगामी दिनाँक 5 अप्रैल 2026, रविवार को शाश्वत तीर्थ अयोध्या में गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के 71वें आर्यिका दीक्षा दिवस एवं युवा परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अवार्ड समर्पण समारोह आदि आयोजन की भी घोषणा की।

इन्होंने विचार रखे

इसी के साथ अध्यक्ष महोदय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर युवा परिषद के 50 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 11 जनवरी को प्रातः 6 से 8 बजे तक भगवान ऋषभदेव ज़ूम चैनल के माध्यम से पारस टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण करके ऑनलाइन मनाने की भी घोषणा की गई। समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री श्री उदयभान जैन ने भी समस्त शाखा के पदाधिकारियों को बढ़-चढ़कर स्वर्ण जयंती के अवसर पर अपने अपने क्षेत्रों में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही कमल कासलीवाल-मुम्बई, शुभचंद्र जैन सर्राफ-लखनऊ, संजयराजा-मुम्बई, निधेश जैन-टिकैतनगर, श्रेयांस जैन-नागपुर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

स्वर्णिम स्थापना दिवस पर अनेक शाखाओं ने किए विविध आयोजन

युवा परिषद के 50वें स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस पर अनेक शाखाओं ने स्थानीय स्तर पर विविध आयोजन करके इसे मनाया। दिल्ली प्रदेश शाखा द्वारा आवश्यकमंदों को ठंड में गर्म कपड़ों का वितरण, टिकैतनगर शाखा द्वारा 750 भक्तों को सम्मेदशिखरजी तीर्थ यात्रा, इंदौर शाखा द्वारा 550 भक्तों को सम्मेदशिखरजी तीर्थ यात्रा, तथा इसी प्रकार कामां, कोटा, बुन्देलखंड, हेरिटेज-जयपुर, ऋषभदेव-केशरियाजी, हटा जी आदि विभिन्न स्थानों पर भी स्वर्ण जयंती मनायी गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page