समाचार

पुण्य स्मरण दिवस को अमृत सेवा की तरह मनाएं: अमृत सप्ताह के तहत विविध सामाजिक सेवा कार्य का आग्रह 


 11 से 18 जनवरी तक दि. जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल की 13 जनवरी को जन्म-जयंती के पावन अवसर पर अमृत सप्ताह मनाया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


 इंदौर 11 से 18 जनवरी तक दि. जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल की 13 जनवरी को जन्म-जयंती के पावन अवसर पर अमृत सप्ताह मनाया जाएगा। मैं से हम की यात्रा के प्रेरक, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष जैनरत्न स्व. प्रदीपकुमार कासलीवाल की ’78 वीं जन्म-जयंती’ के उपलक्ष्य में 11 से रविवार 18 जनवरी तक अमृत सेवा सप्ताह के रूप में मनाकर हम सभी एक बार फिर सेवा, समर्पण एवं सामाजिक दायित्व का नया इतिहास रचेंगे। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, महासचिव विनय जैन कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल ने समस्त सोशल ग्रुप से आह्वान किया कि

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सार्थक सामाजिक एवं मानव सेवा गतिविधियों के माध्यम से पुण्य स्मरण दिवस के इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें। राजेश दद्दू ने फेडरेशन के समस्त ग्रुपों से एवं रिजन पदाधिकारियों अनुरोध किया कि वे जैनरत्न स्व. प्रदीपकुमार कासलीवाल की ’78वीं जन्म जयंती सेवा दिवस’ के अवसर पर सामाजिक सरोकार की भावना के साथ समस्त सोशल ग्रुप कम से कम एक सेवा गतिविधि अवश्य आयोजित करें,। अनाथालय, वृद्धाश्रम अथवा बाल आश्रम में सेवा, रुग्ण व्यक्तियों की सेवा एवं भोजन वितरण, अस्पतालों में रोगियों हेतु सहयोग एवं सेवा, अथवा, मानव कल्याण से जुड़ा कोई अन्य सेवा कार्य इन समस्त गतिविधियों को अमृत सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आयोजित किया जाए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page