समाचार

अतिशय क्षेत्र टिकटोली में महामस्तकाभिषेक किया : जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली की धार्मिक सहभागिता से हुआ आयोजन


अतिशय क्षेत्र टिकटोली में आयोजित महामस्तकाभिषेक के शुभ अवसर पर धर्म, भक्ति और समर्पण से परिपूर्ण वातावरण निर्मित हुआ। इस मंगल अवसर पर जैसवाल जैन युवाजन, दिल्ली की पूरी टीम ने आमंत्रण स्वीकार कर आयोजन में सहभागिता की। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…


अंबाह/मुरैना। अतिशय क्षेत्र टिकटोली में आयोजित महामस्तकाभिषेक के शुभ अवसर पर धर्म, भक्ति और समर्पण से परिपूर्ण वातावरण निर्मित हुआ। इस मंगल अवसर पर जैसवाल जैन युवाजन, दिल्ली की पूरी टीम ने आमंत्रण स्वीकार कर आयोजन में सहभागिता की। जिससे कार्यक्रम की गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा में अभिवृद्धि हुई। दिल्ली से पधारे प्रतिनिधिमंडल में युवाजन के अध्यक्ष नवीन जैन, कार्याध्यक्ष मोहित जैन, महामंत्री अजय जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष अजय जैन, प्रचार मंत्री गिरीश जैन तथा संगठन मंत्री पवन जैन उपस्थित रहे। सभी सदस्यों के आगमन से तीर्थ क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

टिकटोली तीर्थरक्षक सदस्यता ग्रहण की

महामस्तकाभिषेक के दौरान सभी सदस्यों ने विधि विधान से पूजन-अर्चन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा अतिशय क्षेत्र टिकटोली के प्रति अपनी श्रद्धा और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नवीन जैन, कार्याध्यक्ष मोहित जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री अजय जैन, कोषाध्यक्ष अजय जैन, संगठन मंत्री पवन जैन एवं प्रचार मंत्री गिरीश जैन ने टिकटोली तीर्थरक्षक सदस्यता ग्रहण की।

बोली लेकर आयोजन अधिक पुण्यमय बनाया

इसके साथ ही युवाजन के सदस्यों ने प्रथम कलश, द्वितीय कलश एवं शांतिधारा की बोली लेकर आयोजन को और अधिक पुण्यमय बनाया। दान और तपस्या की भावना से संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। अतिशय क्षेत्र टिकटोली की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी तथा समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और आशा जताई कि भविष्य में भी उनका सहयोग एवं धर्मानुराग क्षेत्र को प्राप्त होता रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page