तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट-एरिदमिया 2025 मधुर स्मृतियों के साथ संपन्न हुआ। टीएमयू एमबीबीएस फाइनल बना चैम्पियन ऑफ चैम्पियन रहा तो एमबीबीएस सेकेंड ईयर की टीम 47 मेडल्स लेकर रही द्वितीय स्थान पर रही। विजेताओं को बधाई दी। बाकी छात्रों की भी पीठ थपथपाई। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसंुदर भाटिया की यह खबर…
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट-एरिदमिया 2025 में एमबीबीएस फाइनल ईयर 2021-22 की टीम ने 83 पदक लेकर चैम्पियन ऑफ चैम्पियन की ट्रॉफी अपने नाम की। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की इस टीम ने 36 गोल्ड, 27 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल्स अपनी झोली में डाले। एमबीबीएस सेकेंड ईयर की टीम 47 मेडल्स लेकर द्वितीय, जबकि एमबीबीएस थर्ड ईयर की टीम ने 36 पदकों के संग थर्ड पॉजिशन पाई। विजेता और उपविजेता टीमों को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह, फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज के डीन प्रो. एसके जैन, एडिशनल मेडिकल सुप्रीटेंडेंट प्रो. वीके सिंह, वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रीथपालसिंह मटरेजा, पैथोलॉजी की एचओडी एवं एरिदमिया-2025 की कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी ने ट्रॉफी और मेडल्स देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह ने विजेता स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों की भी पीठ थपथपाई। साथ ही बोले कि एरिदमिया की सफलता की असली हकदार कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी हैं। संचालन एमबीबीएस फाइनल ईयर 2021-22 के स्टूडेंट संकल्प सृजन ने किया।
इन प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
उल्लेखनीय है कि एरिदमिया में स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबाल, बालीवाल, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबाल, टंग ऑफ वार, कैरम, टेबिल टेनिस, स्कॉश, चेस, आर्म रेसलिंग, बॉक्स क्रिकेट, पुश अप्स, बैडमिंटन, ट्रैक एंड फील्ड-डिस्कश थ्रो, शॉट पुट, 100 मीटर रेस, रिले, लांग जंप, जेवलिन थ्रो, ऑनलाइन गेम्स के तहत सीओडी, बीजीएमआई, ई-फुटबाल की प्रतियोगिताओं स्टूडेंट्स ने दो-दो हाथ किए। कल्चरल इवेंट के तहत सोलो डांस, डयूट डांस, गु्रप डांस, सोलो सिंगिंग, डयूट सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, पोयट्री, फैशन शो एंड टैलेंट हंट आदि में अपना हुनर दिखाया।
टंग ऑफ वार का फ्रेंडली मैच हुआ
रात-दिन चले एरिदमिया के तहत दिन में गिफ्ट रैपिंग, क्विज, कॉमिक स्ट्रीप, फूड कार्विंग, शिल्पकार, डिबेट, कॉमेडी स्किट, ग्लास पेंटिंग, ऐड मेकिंग, मीम मेकिंग, ट्रेजर हंट, फोटोग्राफी, रील प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी में भी स्टुडेंट्स ने अपने टैलेंट का जलवा बिखेरा। समारोह से पूर्व प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह और फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज के डीन प्रो. एसके जैन की टीमों के बीच टंग ऑफ वार का फ्रेंडली मैच हुआ। अवार्ड समारोह में कम्यूनिटी विभाग की एचओडी डॉ. साधनासिंह, डॉ. अरशद बशीर, डॉ. सी. चौधरी, डॉ. आमिर शेख, डॉ. देव सैनी, डॉ. दीप्ति अरोरा, डॉ. मीनू थॉमस, डॉ. अंकुरसिंह आदि की मौजूदगी रही।













Add Comment