समाचार

शासकीय विद्यालय में निःशुल्क स्वेटर मौजों का वितरण : 140 विद्यार्थियों को मिला गर्म कपड़ों का तोहफा


ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाजजनों के सहयोग से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय हर्नियाखेड़ी (संकुल पिगडंबर)महू में अध्ययनरत 140 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटर एवं मोजों का वितरण सोमवार को किया किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाजजनों के सहयोग से शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय हर्नियाखेड़ी (संकुल पिगडंबर)महू में अध्ययनरत 140 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटर एवं मोजों का वितरण सोमवार को किया किया गया। इस अवसर पर ईशान पत्रिका के संपादक सुनीलकुमार जैन, एसडीओ पीडब्ल्यूडी तरुण जैन, बीमा सलाहकार अंजलि जैन, समाजसेवी विजय जैन बालसमुद, संकुल प्राचार्य पिगडंबर शिवमोहन प्रजापति,विद्यालय परिवार से प्रभारी रेखा वर्मा, लताजी वर्मा, हेमेंद्र बैरागी विशेष रूप से उपस्थित रहे l संचालन रेखा वर्मा ने किया एवं आभार हेमेंद्र बैरागी ने माना।

अब तक 1458 विद्यार्थी लाभान्वित हुए

सुनील जैन ईशान ने बताया कि इस वर्ष समाज, मित्र वर्ग एवं विभिन्न विद्यालयों के सहयोग से करीब 1458 छात्र-छात्राओं को स्वेटर मौजे वितरित किए गए। इस कार्य की पारदर्शिता के लिए समाज के विभिन्न दानदाताओं एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में स्वेटर वितरण किया गया एवं प्रत्येक कार्य की रिपोर्टिंग प्रत्येक दानदाता को समय-समय पर दी गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page