समाचार

आगरा में अर्हम शक्ति कालीन ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न: छह दिवसीय शिविर 25 दिसंबर से निरंतर जारी रहा 


मारुति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से कलाकुंज मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित अर्हम शक्ति कालीन ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर का 30 दिसंबर को श्रद्धा, साधना और सकारात्मक ऊर्जा के वातावरण में समापन हुआ। यह छह दिवसीय शिविर 25 दिसंबर से निरंतर आयोजित किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। मारुति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से कलाकुंज मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित अर्हम शक्ति कालीन ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर का 30 दिसंबर को श्रद्धा, साधना और सकारात्मक ऊर्जा के वातावरण में समापन हुआ। यह छह दिवसीय शिविर 25 दिसंबर से निरंतर आयोजित किया गया। जिसमें आगरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज को आराम दायक,सरल एवं प्रभावी ध्यान योग से जोड़ते हुए मानसिक,आत्मिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना रहा। शिविर के दौरान सत्येंद्र जैन एवं रचना जैन द्वारा समाजजनों को ध्यान योग की महत्ता सरल एवं सहज भाषा में समझाई गई। उन्होंने बताया कि ध्यान योग के नियमित अभ्यास से तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच तथा आत्मिक शांति की प्राप्ति संभव है।

ध्यान योग हर व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक 

शिविर में श्रावक-श्राविकाओं को ध्यान योग, माइंड-सेट प्रोग्रामिंग, जीवनशैली सुधार, सकारात्मक चिकित्सा,दृष्टि दोष निवारण एवं संकल्प शक्ति विकास जैसे विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रतिदिन सायं 7 से 9 बजे तक चले सत्रों में साधकों ने गहन शांति, एकाग्रता एवं आत्मबल का अनुभव किया। समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में ध्यान योग हर व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

आयोजक मंडल का आभार जताया 

श्रावक- श्राविकाओं ने शिविर को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताते हुए आयोजक मंडल के साथ-साथ सत्येंद्र जैन एवं रचना जैन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा सत्येंद्र जैन एवं रचना जैन का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजीव जैन,अजय जैन, रविंद्र जैन, आदित्य जैन, दीपचंद जैन,शुभम जैन, मंजरी जैन, रश्मि जैन,स्वीटी जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page