नगर के महावीर गंज में स्थित श्री चंद्राप्रभु जैन मंदिर दद्दा वाले में विराजमान आचार्यश्री अभिनंदन सागर महाराज जी के शिष्य बालमुनि श्री अनुकरण सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में उपस्थित श्रद्धालुओं ने रविवार शाम को 7 से रात 9 बजे तक भगवान पदम प्रभु चालीसा पाठ दीप अर्चना के साथ किया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…
भिंड। नगर के महावीर गंज में स्थित श्री चंद्राप्रभु जैन मंदिर दद्दा वाले में विराजमान आचार्यश्री अभिनंदन सागर महाराज जी के शिष्य बालमुनि श्री अनुकरण सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में उपस्थित श्रद्धालुओं ने रविवार शाम को 7 से रात 9 बजे तक भगवान पदम प्रभु चालीसा का पाठ दीप अर्चना के साथ किया।
कार्यक्रम में मुनि श्री ने बताया कि चालीसा को एक बार पढ़ने से अपने दुख कष्ट सब दूर हो जाते हैं। हम सभी लोगों को चालीसा पढ़कर एवं णमोकार महामंत्र की जाप देनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता परिवार नीरज, मोनू रानी जैन परिवार, बॉबी जैन, नीरज जैन, पंकज जैन, बेटू जैन, महावीर मंडल बजरिया सहित सकल दिगंबर समाजजन उपस्थित रहे।













Add Comment