समाचार

संभागीय अधिवेशन 4 जनवरी को सरला बिडला मंडपम में : बैठक में चर्चाकर जिम्मेदारियों का किया बंटवारा 


महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा सोमवार को जेडी जैन स्कूल पलटन गेट पर मिटिंग हुई। इसमें 4 जनवरी को संभागीय अधिवेशन करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां और दायित्व सौंपे गए। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा सोमवार को जेडी जैन स्कूल पलटन गेट पर मिटिंग हुई। इसमें 4 जनवरी को संभागीय अधिवेशन करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां और दायित्व सौंपे गए। बैठक में संस्था महावीर इंटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट रीजन 3 वीर नरेंद्र रांका, मेम्बर एडवाजर बोर्ड वीर पदमचंद जैन, जोन चेयरमेन बाबूलाल जैन, गवर्निग काउंसलिंग मेम्बर वीर संजय धारीवाल मौजूद रहे। इनका कुचामन पधारने पर तिलक माला दुपट्टे से स्वागत किया गया। सरला बिरला कल्याण मंडप में महावीर इंटरनेशनल का संभागीय अधिवेशन 4 जनवरी 2026 को कुचामन सिटी में रखने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन प्रातः 10 से आयोजित होगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं के लिए सर्वसम्मति से निर्णय हुआ और जिम्मेदारियां दी गई।

संभागीय अधिवेशन कॉर्डिनेटर वीर सुभाष पहाड़िया, जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या ने बताया कि संभाग में श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले सदस्यों, दानदाताओं, पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, नेत्रदान, देहदान, रक्तदान, दिव्यांग जीवदया, मानव सेवाओं मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले सेंटर के अध्यक्ष-सचिव को सम्मानित कर बहुमान किया जाएगा। कुचामन अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल सचिव अजित जैन के अनुसार संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए वीर अनिल जैन दिल्ली, सचिव वीर सोहनलाल वेद, बालाघाट, कोषाध्यक्ष वीर सुधीर कुमार जैन दिल्ली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एपेक्स वीर महेंद्रकुमार जैन फरीदाबाद, पूर्व महासचिव वीर अशोक गोयल अजमेर, वीरा मंजू पोखरना भीलवाडा, उपाध्यक्ष रीजन 6, वीर ज्ञानचंद सिघंवी विजयनगर, सचिव रीजन 3 वीर विनोद चौरडिया, निर्देशक मिश्री प्रोजेक्ट वीर तरुण सुराणा, निर्देशक प्रोग्राम एवं इवेंट मेनेजमेंट, वीरा चंद्रा राका, जोन चेयरमैन भीलवाडा वीर तेजमल बुरडक, जोन चेयरमेन विजय नगर ब्यावर के साथ पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों की सहमति प्राप्त हुई है। अधिवेशन में कुचामन की सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों के गणमान्य जनों की उपस्थिति प्रार्थनीय रहेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page