समाचार

मेडिकल स्टूडेंट्स की कलात्मक प्रतिभा की सराहना : टीएमयू में एरिदमिया का रंगारंग आगाज़, कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सात दिनी स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट-एरिदमिया 2025 के शुभारंभ अवसर पर एमडीए के वीसी आईएएस अनुभव सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने मेडिकल के छात्रों से अपने कॉलेज जीवन के यादगार अनुभव और किस्से भी साझा किए। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट…


मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एमडीए के वीसी आईएएस अनुभव सिंह ने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के एरिदमिया की भव्यता एवं विविधता की मुक्तकंठ प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें अपने कॉलेज टाइम की यादें ताज़ा हो गईं हैं। उन्होंने मेडिकल के छात्रों के साथ अपने कॉलेज जीवन के यादगार अनुभव और किस्से भी साझा किए। अनुभव सिंह तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित सात दिनी स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट-एरिदमिया 2025 के शुभारंभ मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्य अतिथि ने चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मेडिकल स्टूडेंट्स की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की।

बॉलीवुड फिल्म दे दना दन दिखाई 

इससे पूर्व मुख्य अतिथि आईएएस अनुभव सिंह, कुलाधिपति सुरेश जैन, डायरेक्टर प्रशासन अभिषेक कपूर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह आदि ने दीप प्रज्वलन, मशाल जलाकर और गुब्बारे उड़ाकर रिद्धि-सिद्धि भवन में एरिदमिया का रंगारंग आगाज़ किया। दूसरी ओर रात को मेडिकल स्टूडेंट्स को ऑडी में बॉलीवुड फिल्म दे दना दन दिखाई गई। एरिदमिया के शुभारंभ के मौके पर मेडिकल साइंसेज के डीन प्रो. एसके जैन, वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रीथपाल सिंह मटरेजा, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी, पैथोलॉजी की एचओडी एवं एरिदमिया-2025 की कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी और इवेंट्स कॉर्डिनेटर्स आदि की मौजूदगी रही।

इन खेलों में भी हाथ आजमाएंगे 

उल्लेखनीय है, एरिदमिया में इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स के तहत क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, वालीबाल, थ्रोबाल, बॉक्स क्रिकेट, टंग ऑफ वार, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, ट्रैक एंड फील्ड, टेबिल-टेनिस, स्कैश, आर्म रेसलिंग, पुश-अप्स, कैरम, चेस आदि, कल्चर इवेंट के तहत गिफ्ट वार्पिंग, ग्लास पेंटिंग, आर्ट एग्जिबेशन, डिबेट, ट्रेजर हंट, पिक्शनरी, कॉमेडी स्किट, कॉमिक बुक मेकिंग, मीम मेकिंग, एड मेकिंग, रील मेकिंग, शिल्पकारी, फोटोग्राफी जबकि, इवनिंग एंड नाइट इवेंट में सोलो डांस, डुएट डांस, ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, डुएट सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, टैलेंट हंट, फैशन शो आदि में भावी डॉक्टर्स अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page