समाचार

अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती विवाह परिचय सम्मेलन 25 जनवरी को : रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जनवरी तय की गई है 

इंदौर। भारत में जैन समाज की सबसे बड़ी, सक्रिय एवं विश्वसनीय सामाजिक संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आगामी 25 जनवरी को पुनः अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन दस्तूर गार्डन, इंदौर में किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी फेडरेशन के महासचिव विनय जैन एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने मीडिया के साथ साझा की हैं। उन्होंने बताया कि दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन विगत 31 वर्षों से जैन समाज की सबसे सक्रिय एवं क्रियाशील संस्था के रूप में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही है। इसी कड़ी में यह सम्मेलन समाज के युवक-युवतियों को योग्य जीवनसाथी चयन के लिए एक सशक्त, सुरक्षित एवं विश्वसनीय मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन समग्र जैन समाज की सभी 84 उपजातियों जैसे परवार, पोरवाड़, चित्तौड़ा, ह्यूमड़, गोलालरिए, नरसिंहपुरा, खंडेलवाल सहित समस्त वर्गों के लिए किया जा रहा है।

सभी के लिए अनुकूल और उपयोगी होगा सम्मेलन 

यह आयोजन उच्च शिक्षित, प्रोफेशनल एवं सामान्य शिक्षित अविवाहित युवक-युवतियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बायोडाटा की पूर्ण विश्वसनीयता इस सम्मेलन की प्रमुख विशेषता है, क्योंकि, अधिकतर आवेदन सामाजिक एवं पारिवारिक परिचय के माध्यम से प्राप्त होते हैं। साथ ही तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर प्रतिभागियों के लिए विशेष परिशिष्ट पृथक रूप से प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने समाजजनों से अपील की कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जनवरी का इंतजार न करते हुए तुरंत ऑन लाइन अथवा ऑफ लाइन आवेदन फॉर्म जमा करें। पंजीकरण के लिए केवल 16 दिन शेष हैं।

इन्होंने किया है अनुरोध 

फेडरेशन अध्यक्ष मनोहर झांझरी, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका के साथ फेडरेशन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज के सभी परिवारों से दस्तूर गार्डन, इंदौर में आयोजित जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता करने का विनम्र अनुरोध किया है। साथ ही इस जानकारी को अपने परिवार, मंदिरों एवं समाज से जुड़े सभी व्हाट्सएप ग्रुप्स में अधिक से अधिक साझा करने के लिए भी कहा गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page