जैन समाज डडूका के तेजपाल सेठ की सुपुत्री हनीक्षा सेठ गंभीर रोग से पीड़ित रहीं। इस गंभीर रोग ने आखिर समाज से एक प्रतिभाशाली बेटी को छीन लिया। बेटी हनीक्षा के असामयिक देह परिवर्तन पर पूरा डडूका गांव एवं जैन समाज शोक मग्न है। डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। जैन समाज डडूका के तेजपाल सेठ की सुपुत्री हनीक्षा सेठ गंभीर रोग से पीड़ित रहीं। इस गंभीर रोग ने आखिर समाज से एक प्रतिभाशाली बेटी को छीन लिया। बेटी हनीक्षा के असामयिक देह परिवर्तन पर पूरा डडूका गांव एवं जैन समाज शोक मग्न है। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने हनीक्षा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। हनीक्षा का आर्यिका पवित्रमती माताजी के सान्निध्य में समाधि मरण पूर्वक देह परिवर्तन हुआ। समाजजनों, महावीर इंटरनेशनल डडूका, बांसवाड़ा डूंगरपुर जोन तथा महावीर इंटरनेशनल की ई-चौपाल के माध्यम से हनीक्षा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।













Add Comment