राष्ट्रपति भवन में परम पूज्या आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्नश्री पूर्णमति माताजी ससंघ का भव्य एवं मंगलमय आगमन हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता जी ने गुरुमां की गरिमामयी अगवानी की। पढ़िए सन्मति जैन काका की यह विशेष रिपोर्ट…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में परम पूज्या आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्नश्री पूर्णमति माताजी ससंघ का भव्य एवं मंगलमय आगमन हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता जी ने गुरुमां की गरिमामयी अगवानी की। राष्ट्रपति भवन परिसर में आचार्यश्री के जयघोष गूंज उठे। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गुरुमां पूर्णमति माताजी की आध्यात्मिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई, साथ ही राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रपति भवन की पावन धरा गुरुमां के चरण-रज के स्पर्श से और अधिक पुण्यवान हो गई। गुरुमां पूर्णमति माताजी ससंघ का यह मंगल प्रवेश आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना।













Add Comment