समाचार

अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन: मुनि श्री समत्व सागर जी के सान्निध्य में चल रहा सिद्धचक्र महामंडल विधान 


मुनि श्रीसमत्व सागर जी महाराज, मुनि श्री शीलसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में मड़ावरा नगर में सिद्धचक्र महामंडल विधान अगाध श्रद्धा भक्ति के साथ चल रहा है। अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया गया। मडावरा से पढ़िए, यह खबर…


मड़ावरा, ललितपुर। मुनि श्रीसमत्व सागर जी महाराज, मुनि श्री शीलसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में मड़ावरा नगर में सिद्धचक्र महामंडल विधान अगाध श्रद्धा भक्ति के साथ चल रहा है। गिरारगिरी अतिशय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील संचय ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य, अतिशय क्षेत्र नवागढ़ के निर्देशक ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत भैया, डॉ. सनतकुमार जैन जयपुर, पंडित जयकुमार जैन दुर्ग, पंडित संतोष शास्त्री आदि विद्वतवर्ग ने अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया। गिरार गिरी अतिशय क्षेत्र के महामंत्री प्रदीप कुमार जैन मड़ावरा ने बताया कि अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी में 16 से 23 जनवरी तक होने जा रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज और मुनि श्री शीलसागर जी महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page