समाचार

कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट एरिदमिया का 25 दिसंबर को होगा शंखनाद : टीएमयू के एरिदमिया में भावी डॉक्टर्स बिखेरेंगे हुनर के रंग


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सात दिवसीय स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट एरिदमिया का 25 दिसंबर को शंखनाद होगा। एरिदमिया-2025 में भावी डॉक्टर्स स्पोर्ट्स, कल्चरल और टैलेंट प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे। पढ़िए प्रोफेसर श्याम सुंदर भाटिया की रिपोर्ट…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सात दिवसीय स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट एरिदमिया का 25 दिसंबर को शंखनाद होगा। एरिदमिया-2025 में भावी डॉक्टर्स स्पोर्ट्स, कल्चरल और टैलेंट प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे। एमबीबीएस के स्टुडेंट्स अपने सालाना इवेंट की तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए हैं।

इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स के तहत क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, थ्रोबॉल, बॉक्स क्रिकेट, टग ऑफ वॉर, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, ट्रैक एंड फील्ड, टेबल टेनिस, स्क्वैश, आर्म रेसलिंग, पुश-अप्स, कैरम, चेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। न केवल प्रत्येक इवेंट की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, बल्कि निर्णायक मंडल को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए पैथोलॉजी विभाग की एचओडी एवं एरिदमिया-2025 की कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी ने बताया कि कल्चरल इवेंट के तहत गिफ्ट रैपिंग, ग्लास पेंटिंग, आर्ट एग्जीबिशन, डिबेट, ट्रेजर हंट, पिक्शनरी, कॉमेडी स्किट, कॉमिक बुक मेकिंग, मीम मेकिंग, ऐड मेकिंग, रील मेकिंग, शिल्पकारी और फोटोग्राफी की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, इवनिंग और नाइट इवेंट्स में सोलो डांस, डुएट डांस, ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, डुएट सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, टैलेंट हंट और फैशन शो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का समापन 31 दिसंबर को होगा।

उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज में हर साल एरिदमिया का आयोजन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ही किया जाता है। इस दौरान कैंपस में ऑडिटोरियम से लेकर पवेलियन और इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठता है। एरिदमिया-2025 में स्पोर्ट्स, कल्चरल और टैलेंट प्रतियोगिताओं के माध्यम से भावी डॉक्टर्स दिन-रात अपना टैलेंट प्रदर्शित करते नजर आएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page