समाचार

88 विद्यार्थी स्वेटर और मोजे पाकर हुए निहाल : सरकारी स्कूलों में निःशुल्क वितरण का अभियान जारी 


सरकारी स्कूलों में निः शुल्क स्वेटर और मोजों का वितरण अभियान जारी है। ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाज के उदारमना महानुभावों के सहयोग से शासकीय प्राथमिक स्कूल नयागांव (सिमरोल) में अध्ययनरत 88 विद्यार्थियों को स्वेटर और मोजे प्रदान किए गए। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। सरकारी स्कूलों में निः शुल्क स्वेटर और मोजों का वितरण अभियान जारी है। ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनीलकुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाज के उदारमना महानुभावों के सहयोग से शासकीय प्राथमिक स्कूल नयागांव (सिमरोल) में अध्ययनरत 88 विद्यार्थियों को स्वेटर और मोजे प्रदान किए गए। इस अवसर पर ईशान पत्रिका के संपादक सुनीलकुमार जैन, अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच जोन 2 की महिला अध्यक्ष, एवं जूनियर बहू मंडल नेमीनगर की विगत 10 वर्षों से अध्यक्ष सावन प्रथमेश जैन, जूनियर बहू मंडल नेमीनगर जैन कॉलोनी इंदौर की सांस्कृतिक सचिव, प्रत्येक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की निर्देशक जिनका आज जन्मदिन है, दीपाली वर्धमान जैन, दिगंबर जैन पोरवाड़ महिला मंडल इंदौर की पूर्व अध्यक्ष एवं सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में प्रतिनिधित्व करने वाली अनिता जैन, समाजसेवी विमल जैन, सरपंच प्रतिनिधि लेखराज डाबी, उपसरपंच सुनील भाटी, पंच रेखा वाडकर, प्रधान पाठक गब्बूलाल पटेल, शिक्षक राजेंद्र चौधरी एवं शिक्षक दिनेश बुंदेला उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page