समाचार

भोपाल में सर्वार्थसिद्धि का हुआ शिलान्यास : समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहनीय पहल 100 सीटर बनेगा छात्रावास


जैन समाज की बेटियों के लिए धार्मिक एवं लौकिक उच्च शिक्षा हेतु समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संस्थापित एवं संचालित सर्वार्थ सिद्धि के निर्माणाधीन छात्रावास का शिलान्यास समारोह विविध अनुष्ठानों के साथ हुआ। भोपाल से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी, राजेश रागी की यह खबर…


भोपाल। जैन समाज की बेटियों के लिए धार्मिक एवं लौकिक उच्च शिक्षा हेतु समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संस्थापित एवं संचालित सर्वार्थ सिद्धि के निर्माणाधीन छात्रावास का शिलान्यास समारोह विविध अनुष्ठानों के साथ हुआ। दीपक राज जैन ने बताया कि राजधानी भोपाल में शिलान्यास समारोह अशोक जैन अध्यक्ष तीर्थधाम ज्ञानोदय की अध्यक्षता में, ताराचंद जैन विधायक उदयपुर के मुख्य आतिथ्य एवं सुरेश जैन आईएएस, न्यायमूर्ति विमला जैन, न्यायाधीश अरविंद जैन, न्यायाधीश सचिन जैन, वीरेन्द्र जैन ज्ञायक बांसवाड़ा, पंडित रजनी भाई दोशी हिम्मतनगर, पंडित विराग शास्त्री जबलपुर, डॉ. अरुण जैन जयपुर, महेंद्र चौधरी भोपाल, रजनी जैन रायसेन, सुधीर जैन कटनी, डॉ. गुलाबचंद जैन घुवारा, सुमतिलाल लुणदिया बांसवाड़ा, प्रतीक गांधी इंदौर के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर छात्रावास का शिलान्यास अमेरिका से पधारी नमिताबेन किशोर भाई शाह, किशोरभाई सुरजी शाह के करकमलों से किया गया। शिलान्यास समारोह में भोपाल के अतिरिक्त इंदौर, जबलपुर, आगरा, विदिशा, सिद्धायतन द्रोणगिरि ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष विनोद डेवडिया, वर्तमान अध्यक्ष आलोक जैन दाऊ, उपाध्यक्ष रतनचंद्र जैन शास्त्री, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जैन, डॉ.गुलाबचंद्र जैन उपमंत्री जमुनालाल जैन, संतोष कुमार जैन सहित खड़ैरी, घुवारा, छिंदवाड़ा, सागर, सिलवानी, रायसेन, ग्यारसपुर, शुजालपुर, बकस्वाहा, शाहगढ़ सहित अनेक स्थानों से साधर्मियों की उपस्थिति रही। संचालन श्रीमती ममता राजकुमार शास्त्री एवं आभार प्रदर्शन डॉ. महेश जैन ने किया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वार्थ सिद्धि की बालिकाओं ने सुंदर मंगलाचरण कर सभी का स्वागत किया एवं अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ हुआ। स्मरण रहे सर्वार्थसिद्धि में मनोहारी दिगंबर जिन मंदिर, स्वाध्याय भवन, 100 सीटर छात्रावास, अतिथि निवास एवं भोजनालय की योजना है, जिसका निर्माण प्रारंभ शिलान्यास से प्रारंभ किया गया। जो सकल जैन समाज के लिए गौरव की बात है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page