आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य में आयोजित श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महा महोत्सव के पावन अवसर पर भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 के तत्वावधान में तीर्थ रक्षा सम्मेलन सोमवार को दोपहर 2 बजे से मंगलगिरी में होगा। सागर से पढ़िए, यह खबर…
सागर। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य में आयोजित श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महा महोत्सव के पावन अवसर पर भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 के तत्वावधान में तीर्थ रक्षा सम्मेलन सोमवार को दोपहर 2 बजे से मंगलगिरी में होगा। मीडिया संयोजक मनीष विद्यार्थी ने बताया कि भारतीय जैन मिलन 2025 तीर्थ रक्षा वर्ष के रूप में मना रहा है और इस आयोजन को पूरे देश में प्रमुख स्थानों पर आचार्यो, मुनियों, आर्यिकाओं के ससंघ के सान्निध्य में किया जा रहा है। इसी क्रम में यह आयोजन मंगलगिरी महामहोत्सव 1 दिसंबर कोसागर में होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया ने इस आयोजन में सभी को आमंत्रित किया है।













Add Comment