समाचार

हूमड़ फेडरेशन प्रीमियर लीग 16 से 18 जनवरी तक इंदौर में आयोजित होगी : राष्ट्रीय स्तर पर हूमड़ जैन समाज की 24 टीमें लेंगी प्रतियोगिता में हिस्सा


हूमड़ जैन समाज की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु 16 से 18 जनवरी 2026 तक इंदौर में हूमड़ फेडरेशन प्रीमियर लीग का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से 24 टीमें हिस्सा लेंगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


हूमड़ जैन समाज की क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा एक भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता—हूमड़ फेडरेशन प्रीमियर लीग (HFPL)—का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 16 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित होगी।

फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि आयोजन संचालन हेतु राष्ट्रीय संयोजकों के रूप में शरद गोड़ालिया और अनूप गांधी को मनोनीत किया गया है। यह प्रतियोगिता पूरी तरह राष्ट्रीय स्तर की होगी, जिसमें देशभर के विभिन्न प्रांतों से कुल 24 टीमें भाग लेंगी।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी तथा राष्ट्रीय क्रिकेट संयोजक शरद गोडलिया एवं अनूप गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं, समाजजनों और प्रांतों के प्रतिनिधियों से टीमों के मनोनयन में सहयोग करने का आग्रह किया है।

यह आयोजन न सिर्फ खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि हूमड़ जैन समाज की एकता, प्रतिभा और खेल भावना को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेगा। यह प्रतियोगिता समाज के युवा वर्ग को प्रोत्साहित करते हुए खेल क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार भी खोलेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page