शहर के अभय खेल प्रशाल में बुधवार को जैन सोशल ग्रुप अहिल्या रीजन के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। इस प्रतियोगिता में समाज की 30 टीम भाग ले रही है। आयोजन 24 नवंबर तक चलेगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। शहर के अभय खेल प्रशाल में बुधवार को जैन सोशल ग्रुप अहिल्या रीजन के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। इस प्रतियोगिता में समाज की 30 टीम भाग ले रही है। आयोजन 24 नवंबर तक चलेगा। शुभारंभ अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्या रीजन के चेयरमेन नीलेश वेद बहुत बढ़िया टेनिस का खिलाड़ी है। उनसे मैं काफी समय से परिचित हूं, लेकिन यह आज पता लगा कि नीलेश कैलाश वेद के पुत्र हैं। उल्लेखनीय है कि जैन सोशल ग्रुप अहिल्या रीजन के चेयरमैन नीलेश वेद के नेतृत्व में संपूर्ण जैन समाज के लिए खेल भावना से संगठन और आपसी सौहाद्र स्थापित करने की भावना से अभय प्रशाल में यह आयोजन 19 से 24 नवंबर तक चल रहा है।
अनिल भाई जैनको मोयरा स्टील से संदीप जैन का प्रतिनिधित्व भी प्राप्त हो रहा है। इन्होंने कार्यक्रम जो स्पॉन्सर किया है। बुधवार को अहिल्या रीजन के चेयरमैन नीलेश वेद के नेतृत्व में अभय प्रशाल में क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर कैलाश वेद विशेष अतिथि और कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि थे।













Add Comment