समाचार

दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका की एक लाख वीं प्रति का प्रकाशन: विमोचन का कीर्तिमान उत्सव 2 नवं रविवार को होगा 


 पिछले 18 वर्षों से सर्वाधिक लोकप्रिय जैन तीर्थ निर्देशिका की एक लाख वीं प्रति के प्रकाशन एवं विमोचन का विश्व कीर्तिमान उत्सव रविवार 2 नवंबर को प्रातः 9.30 बजे रवींद्रनाट्य ग्रह में होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। संपूर्ण भारत के प्रांत वार नक्शे सहित दिगंबर जैन तीर्थों का परिचय एवं तीर्थ पर उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देने वाली पिछले 18 वर्षों से सर्वाधिक लोकप्रिय जैन तीर्थ निर्देशिका की एक लाख वीं प्रति के प्रकाशन एवं विमोचन का विश्व कीर्तिमान उत्सव रविवार 2 नवंबर को प्रातः 9.30 बजे रवींद्रनाट्य ग्रह में होगा। तीर्थ निर्देशिका प्रकाशन समिति के अध्यक्ष हंसमुख जैन गांधी एवं निर्देशिका के प्रधान संपादक डॉ. अनुपम जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन पीएनसी आगरा एवं विशिष्ट अतिथि कर्मयोगी स्वस्ति श्री रविंद्र कीर्ति स्वामीजी हस्तिनापुर होंगे।

निर्देशिका का विमोचन वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति आजाद कुमार जैन बीड़ी वाले करेंगे एवं भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बूप्रसाद जैन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर निर्देशिका की एक लाख प्रतियों के प्रकाशन का कीर्तिमान बनने के उपलक्ष्य में निर्देशिका का नामोल्लेख ’गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में किया गया है। जिसका प्रमाण पत्र डॉ. मनीष बिश्नोई (एशिया हेड) द्वारा प्रदान किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page