समाचार

सुखोदय तीर्थ पर दीपावली के अवसर पर भव्य निर्वाण महोत्सव मेला : मुनि श्री विनम्र सागर जी के मंगल प्रवचन और लाडू अर्पण से मंदिर परिसर में उमड़ा भक्तों का समर्पण


दीपावली पर सुखोदय तीर्थ में निर्वाण महोत्सव मेला आयोजित किया गया। मुनि श्री विनम्र सागर जी के मंगल प्रवचन, अष्ट द्रव्य अर्पण और जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भक्तों ने भक्ति भाव से भाग लिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


बागीदौरा। दीपावली पर्व पर सुखोदय तीर्थ पर निर्वाण महोत्सव मेले का आयोजन किया गया। प्रातः बागीदौरा नगर में विराजमान मुनि श्री विनम्र सागर जी संघ सहित नौगामा नगर में भव्य मंगल प्रवेश के बाद तीर्थ क्षेत्र पर सुबह 8:00 बजे ध्वजारोण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

अतिथियों का स्वागत किया गया और भगवान महावीर स्वामी की पूजन विधि बड़े भक्ति भाव से की गई। गीतकार के मधुर स्वर में भजन गाए गए और अष्ट द्रव्य के थाल सजाकर अर्घ चढ़ाई गई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, प्रधान सुभाष, भारतीय जनता पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश सुथार और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

मुनि श्री के मंगल प्रवचन के बाद मुख्य मंदिर, मानस स्तंभ, जल मंदिर और भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के सामने निर्वाण लाडू बड़े भक्ति भाव से चढ़ाया गया। जैन पाठशाला के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पधारे हुए सभी धर्म प्रेमी बंधुओं के लिए वात्सल्य भोजन की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं के बीच उत्साह, भक्ति और एकता का संदेश फैलाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page