समाचार

दीक्षा पूर्व दीक्षार्थी बहनों की गोद भराई की रस्म उत्साह के साथ संपन्न : भक्ति भाव और आनंदमय वातावरण में सम्पन्न हुआ धार्मिक कार्यक्रम


इंदौर स्थित तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में दीक्षा पूर्व दीक्षार्थी बहनों रुबी दीदी एवं सरस्वती दीदी की गोद भराई रस्म बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई। समाज की महिला मंडल और ट्रस्ट सदस्यों ने दीक्षार्थी बहनों का पारंपरिक विधि से स्वागत किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


इंदौर। बाल ब्रह्मचारिणी रुबी दीदी एवं सरस्वती दीदी के इंदौर नगर आगमन पर तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में अग्रसेन नगर, गौरव नगर, महावीर बाग एवं छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज द्वारा दीक्षार्थी बहनों की गोद भराई की रस्म बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुई।

 

इस धार्मिक अवसर पर सबसे पहले गोद भराई का सौभाग्य ट्रस्ट अध्यक्ष परिवार साधना भूपेंद्र जैन, महिला परिषद् की चेयरपर्सन मुक्ता राजेश जैन दद्दू, मनोरमा धनकुमार अजमेरा, रजनी मीना जैन, सोनाली मनीषा जैन, पद्मजा समता जैन सहित समाज की महिलाओं ने विधिवत रूप से निभाया। वातावरण में मंगल गीत और जयकारों की गूंज ने आयोजन को और अधिक पवित्र बना दिया।

 

कार्यक्रम में अरविंद सोधीया, रमेश चंद जैन, निलेश जैन, राकेश नायक सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि ऐसी धार्मिक रस्में समाज में श्रद्धा, एकता और अध्यात्म का संदेश देती हैं।

दीक्षा पूर्व गोद भराई का यह आयोजन समाज में नारी शक्ति के समर्पण और संयम के प्रति प्रेरणा का संदेश लेकर आया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

You cannot copy content of this page