समाचार

आचार्य श्री विशदसागर जी के सान्निध्य में समझी भक्मामर की महिमा: भक्तामर के पवित्र दिवस पर आचार्यश्री ने क्लर्क कॉलोनी में करवाया पाठ


दिगंबर जैन मंदिर क्लर्क कॉलोनी में भक्तामर दिवस पर आचार्य श्री विशदसागर जी महाराज, आर्यिका रत्न विदक्षा श्री माताजी, आर्यिका सुवंदनमती माताजी ससंघ के सान्निध्य में भक्तमार की महिमा और णमोकार महामंत्र के बारे में समझाया गया। इंदौर से पढ़िए, यह साभार खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन मंदिर क्लर्क कॉलोनी में भक्तामर दिवस पर आचार्य श्री विशदसागर जी महाराज, आर्यिका रत्न विदक्षा श्री माताजी, आर्यिका सुवंदनमती माताजी ससंघ के सान्निध्य में भक्तमार की महिमा और णमोकार महामंत्र के बारे में समझाया गया। क्लर्क कॉलोनी में आचार्यश्री विशदसागर जी महाराज का ससंघ मंगल आगमन हुआ। समाज के सभी सदस्यों और महिला मंडल ने आचार्यश्री ससंघ की अगवानी की। भक्तामर के पवित्र दिवस पर पूरे देश में 9बजकर 9 मिनट 9 सेकंड पर भक्तमार पाठ किया गया। इसी समय आचार्यश्री ने मंदिर में पाठ करवाया। आचार्यश्री ने भक्तामर की महिला के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसमें 48 काव्य होते हैं।

जिसमें भगवान के अष्ट प्रातिहार्य से लेकर संसार के समस्त दुःखों के हरण करने वाले हर काव्य का महत्व बताया गया है। आचार्यश्री ने पंच परमेष्ठी णमोकार मंत्र का महत्व समझज्ञया कि पंच परमेष्ठी पांचवें परमेष्ठी सर्व साधु होते हैं। अंत समय में आचार्यों को मोक्ष जाने के लिए सभी पदों को त्यागरकर सर्व साधु पद पर ही आना पड़ता है। मीडिरूा प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से एमके जैन, आनंद नवीन गोधा, मनीष जैन, संजय काका, दिलीप बज, अशोक शास्त्री आदि समाजजन शामिल हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page