समाचार

परम पूज्य मुनि श्री प्रणुत सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस उज्जैन में मनाया जाएगा : श्रद्धा और भक्ति के साथ होगा 12वां दीक्षा दिवस समारोह


6 अक्टूबर 2025, सोमवार को उज्जैन स्थित महावीर मंदिर लक्ष्मी नगर के विशुद्ध देशना मंडप में परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणुत सागर जी महाराज का 12वां दीक्षा दिवस अत्यंत हर्ष और भक्ति भावना के साथ मनाया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। श्रमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य परम पूज्य मुनि श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य प्रसन्न मनः मुनि श्री 108 प्रणुत सागर जी का 12वां दीक्षा दिवस उज्जैन में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पावन अवसर सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को विशुद्ध देशना मंडप, महावीर मंदिर लक्ष्मी नगर, उज्जैन में प्रातः 8 बजे से आरंभ होगा।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ने मुनि श्री प्रणुत सागर जी को दीक्षा प्रदान कर न केवल उनका कल्याण किया, बल्कि समस्त समाज पर अनंत उपकार किया है। आज पूज्य मुनि श्री अपने अद्भुत तप, साधना, ज्ञान और धर्म प्रभावना से असंख्य आत्माओं का मार्ग आलोकित कर रहे हैं तथा नमोस्तु शासन को जयवंत बना रहे हैं।

इस अवसर पर श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने पूज्य मुनि श्री के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करेंगे। आयोजन स्थल पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है। आइए, हम सभी इस पावन दीक्षा दिवस पर उपस्थिति देकर अपने जीवन को धन्य बनाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page