महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं फिटनेस दिवस पर जागरूकता शिविर के आयोजन में राष्ट्रीय गरिमा प्रोजेक्ट के तहत सैनेटरी नेपकिन वितरण किया गया। राजकीय सुरजीदेवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के लिए महावारी स्वच्छता जागरूक अभियान के तहत शिविर लगाया। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर…
कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं फिटनेस दिवस पर जागरूकता शिविर के आयोजन में राष्ट्रीय गरिमा प्रोजेक्ट के तहत सैनेटरी नेपकिन वितरण महावीर इंटरनेशनल वीर, वीरा एवं यूथ द्वारा राजकीय सुरजीदेवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को स्त्री रोग एवं मानसिक स्वास्थ्य महावारी स्वच्छता जागरूक अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम में डॉ.प्रगति मदान एवं डॉ. नितेश जैन द्वारा विद्यालय की बच्चियों को स्त्री रोगों एवं महावारी मे स्वछता सावधानियों के बारे में समुचित जानकारी प्रदान की गई एवं संस्था द्वारा 300 सेनेटरी पेड वितरित किए। विद्यालय के प्राचार्य मदन चौधरी के साथ अध्यापक माणक चोटियां एवं अनुराधा सोनी मैडम ने संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, युवा अध्यक्ष वीर आनन्द सेठी का एवं डॉ. प्रगति मदान एवं डॉ. वीर नितेश जैन का माला पहनाकर स्वागत किया।
मंच संचालन विद्यालय की अध्यापिका राखी मोदी ने किया। इस अवसर पर संस्था सचिव वीर अजीत पहाड़िया, वीर विकास पाटनी, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुरेश गंगवाल, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, नीतू पाटनी, वीर पारस नेहा पहाड़िया, आशा सेठी, टीना पांड्या, प्रियंका पहाड़िया, सुषमा जैन उपस्थित रहे।













Add Comment