समाचार

दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका की एक लाखवीं प्रति का लोकार्पण इंदौर में 2 नवंबर को : हसमुख गांधी द्वारा संपादित तीर्थ निर्देशिका होगी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल


दिगंबर जैन समाज की सर्वाधिक लोकप्रिय तीर्थ निर्देशिका की एक लाखवीं प्रति का लोकार्पण 2 नवंबर को इंदौर में भव्य समारोह के साथ होगा। इस निर्देशिका को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान मिलेगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज में सर्वाधिक प्रचलित और तीर्थ यात्रियों के लिए संपूर्ण जानकारी से परिपूर्ण दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका का नया अपडेटेड संस्करण एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करने जा रहा है। इस निर्देशिका की एक लाखवीं प्रति का लोकार्पण 2 नवंबर 2025, रविवार को इंदौर में आयोजित भव्य समारोह में किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर संपादक और प्रकाशक वरिष्ठ समाजसेवी हसमुख जैन गांधी तथा प्रधान संपादक डॉ. अनुपम जैन ने बताया कि यह निर्देशिका पिछले 21 वर्षों से प्रकाशित की जा रही है और इसमें तीर्थ यात्रियों की हर आवश्यकता का ध्यान रखा गया है।

निर्देशिका में तीर्थ स्थलों का पूरा पता मय पिन कोड एवं QR कोड, आवास और भोजनशाला की सुविधा, निकटतम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट से दूरी, संस्था के पदाधिकारियों की जानकारी, वार्षिक उत्सव, मंदिरों की संख्या, पहाड़ी व सीढ़ियों की स्थिति, डोली सुविधा, बैंक विवरण सहित अनेक उपयोगी जानकारी दी गई है।

इस योगदान के चलते दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी स्थान मिल रहा है, जो जैन समाज के लिए गर्व की बात है। एक लाखवीं प्रति के लोकार्पण का भव्य आयोजन इंदौर के हृदय स्थल रवींद्र नाथ गृह में होगा। कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी हेतु हसमुख गांधी (9302103513) से संपर्क किया जा सकता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page