समाचार

शरदपूर्णिमा पर लगाया जाएगा रक्तदान शिविर : महरौनी में रक्त की जीवन में महत्ता बताते जनजागरण भी होगा 


आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के जन्म कल्याणक शरदपूर्णिमा के पावन अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज, महरौनी की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 7 अक्टूबर को सुधासागर मार्केट में लगाया जाएगा। महरौनी से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…


महरौनी। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के जन्म कल्याणक शरदपूर्णिमा के पावन अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज, महरौनी की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 7 अक्टूबर को सुधासागर मार्केट में लगाया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान-महादान है और इससे अनगिनत ज़िंदगी बचाई जा सकती है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

समाज के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से विशेष अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान जैसे महान और पुण्यदायी कार्य में सहभागी बनें। आयोजकों ने बताया कि शिविर के लिए आशीष बड़कुल, गौरव कठरया, अभिषेक लौडुआ, राजीव सिंघई मोनू, राजा चौधरी, मयंक बाजा, सामंत भायजी से संपर्क किया जा सकता है। इस शिविर का संचालन इशनिका मेमोरियल फाउंडेशन, टीकमगढ़ के सहयोग से किया जाएगा। शिविर के आयोजक सकल दिगंबर जैन समाज महरौनी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page