बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ, जयपुर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का परिणाम मालवीय नगर स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में घोषित हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रेरित किया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
जयपुर स्थित बॉब रिटायर्ड जैन मैत्री संघ द्वारा 28 अगस्त से 6 सितम्बर 2025 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का परिणाम 12 सितम्बर को त्रैमासिक कार्यक्रम में घोषित किया गया। यह आयोजन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-3, मालवीय नगर में हुआ।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजू नीरज सेठी, द्वितीय स्थान पर सुरेश मीनू जैन (रघुविहार) और तृतीय स्थान पर शशि अनिल जैन रहे। इसके अतिरिक्त चार प्रतिभागियों — मुनेन्द्र ज्योति गंगवाल, सरोज रमेश काला, उषा विमल जैन और प्रेम वीरेंद्र कासलीवाल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। साथ ही 11 प्रतिभागियों को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के संयोजक श्री महावीर जैन एवं श्रीमती मंजू जैन सेवावाले रहे। संघ के संस्थापक अध्यक्ष पी. सी. जैन ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं, संघ अध्यक्ष श्री आर. के. जैन ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, वहीं संघ सचिव श्री अभिनन्दन जैन ने जैसे ही परिणामों की घोषणा की, पूरा सभा कक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य संयोजक महावीर जैन ने विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में और अधिक सहभागिता की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संघ परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और समर्पण को सराहा।













Add Comment