आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को क्षमावाणी महापर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने एक-दूसरे से क्षमा मांगकर मिच्छामि दुक्कड़म् कहा और सौहार्द का संदेश दिया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को क्षमावाणी महापर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सर्वप्रथम पूजन-अर्चना, कलशाभिषेक और विशेष प्रवचन का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने क्षमा धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षमा ही धर्म का आभूषण है, जो जीवन को शांति और सौहार्द की ओर अग्रसर करती है।
धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी वातावरण को भक्ति में डुबो दिया। बच्चों ने जैन जीवन मूल्यों पर आधारित नाट्य मंचन किया, जबकि महिलाओं द्वारा सामूहिक भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर “मिच्छामि दुक्कड़म्” कहा और वैर-विरोध भुलाकर प्रेम, मैत्री और सद्भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया। प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीश प्रसाद जैन, यशपाल जैन, शिखरचन्द जैन सिंघई, पारस बाबू जैन, नरेश जैन, अनिल जैन रईस, अनुज जैन, महेश जैन, राकेश जैन बजाज, हरीश जैन सहित ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर परिसर का वातावरण भक्ति, शांति और सौहार्द से सराबोर हो उठा।













Add Comment