जयपुर स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, एस.एफ.एस. मानसरोवर में श्रीमती मंजू जैन सेवावाले द्वारा भगवान महावीर के पूर्व भवों पर आधारित “महावीर कथा” का आयोजन किया गया। कथा में आदिनाथ भगवान के पुत्र भरत चक्रवर्ती से लेकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव तक का जीवंत चित्रण हुआ। पढ़िए महावीर जैन की खास रिपोर्ट…
जयपुर के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, एस.एफ.एस. मानसरोवर में 4 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती मंजू जैन सेवावाले ने भगवान महावीर के पूर्व भवों पर आधारित रोचक कथा प्रस्तुत की। मंगल गीत से प्रारंभ हुई इस कथा में आदिनाथ भगवान के पुत्र भरत चक्रवर्ती के पुत्र मारीच से लेकर चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव तक की घटनाओं का वर्णन हुआ।
कथा के समापन पर भगवान महावीर का जन्मोत्सव शानदार ढंग से मनाया गया, जिसमें उपस्थित धर्मानुरागी महिलाएं, पुरुष एवं बालक-बालिकाएं भावविभोर हो उठे। लगभग 180 से अधिक श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध कमेटी अध्यक्ष श्री के.सी. जैन, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला पाटनी, सचिव सहित पूरी कार्यकारिणी ने भाग लिया। सभी ने कथा की प्रशंसा की और अंत में महिला मंडल ने भावपूर्ण डांडिया नृत्य कर उल्लासपूर्ण समापन किया।













Add Comment