गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ अयोध्या (उप्र) में विराजमान हैं। प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन (अयोध्या) से संपर्क करके ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ की जानकारी प्राप्त की। अब वे स्वस्थ्य हैं। अयोध्या से पढ़िए, यह खबर…
अयोध्या। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील ने बताया कि गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ अयोध्या (उप्र) में विराजमान हैं। प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन (अयोध्या) से संपर्क करके ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ की जानकारी प्राप्त की। देश भर के भक्तों की प्रार्थना ने अपना प्रभाव दिखाया और गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के स्वास्थ में सुधार हैं। आप सभी के जाप्य और प्रार्थना से ज्ञानमती माताजी का रत्नत्रय ठीक हैं। उत्तम संयम के दिवस पर शाश्वत तीर्थ अयोध्या में गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी और आर्यिकारत्न श्री चंदनामती माताजी ने 2 सितंबर को शाम 5.30 जे प्रांगण के मंदिरों के दर्शन किए। साध्वी ज्ञानमती माताजी सर्वतोमुखी प्रतिभा की धनी हैं।
ज्ञानमती माताजी के चरणों में कोटिशः नमन है तथा भगवान जिनेन्द्र से यही प्रार्थना है कि उनके इस पवित्र त्यागमयी जीवन का हमें शताब्दी महोत्सव भी मनाने का लाभ प्राप्त हो एवं आपके द्वारा नया-नया साहित्य सभी श्रावक-श्राविकाओं को प्राप्त होता रहे, यही मंगलकामना है।













Add Comment