समाचार

आगरा के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुगंध दशमी पर्व धूमधाम से मनाया : स्वर्ण कलश से अभिषेक, झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तों को किया भावविभोर


आगरा के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 7 में पर्युषण पर्व के अंतर्गत उत्तम संयम धर्म के दिन सुगंध दशमी का पर्व बड़े उत्साह और भक्ति भाव से मनाया गया। स्वर्ण कलश से भगवान का अभिषेक, झांकियों की सजावट, रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को विशेष बना दिया। पढ़िए राहुल जैन की खास रिपोर्ट…


आगरा। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 7 आवास विकास कालोनी सिकंदरा में पर्युषण महापर्व के छठे दिन सुगंध दशमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ मनाया गया।मूल नायक भगवान श्री शांतिनाथ जी का स्वर्ण कलश से अभिषेक दो महानुभावों द्वारा किया गया। इसके बाद सामूहिक आरती और संगीतमय पूजन संपन्न हुआ। पूजन की विधि श्री अंशुल जैन शास्त्री (मथुरा) ने कराई। अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि संयम का अर्थ इंद्रियों को वश में करना और मन-वचन-काय की अशुभ प्रवृत्तियों का त्याग करना है। प्राणी संयम और इंद्रिय संयम जीवन को शुद्ध और अनुशासित बनाते हैं।

कर्मठ उपसर्ग की झांकियां सजाई

मंदिर प्रांगण में शांतिनाथ युवा मंडल द्वारा बड़े बाबा कुंडलपुर और भगवान पार्श्वनाथ कर्मठ उपसर्ग की झांकियां सजाई गईं। पालना झुलाने का कार्य श्री कमल कुमार जैन द्वारा किया गया तथा आरती सखी मंडल सेक्टर 7 की महिलाओं व राकेश जैन ने की।

रंगोली प्रतियोगिता, शास्त्र सज्जा, आरती थाल सजावट और धूप खेवन

कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता, शास्त्र सज्जा, आरती थाल सजावट और धूप खेवन हुआ। बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर प्रबंध समिति और समाज के अनेक पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाया। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि आगामी 3 सितम्बर को उत्तम तप धर्म की पूजा एवं अभिषेक होंगे और शाम 7:30 बजे से आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page