समाचार

श्री नंदीश्वर जिनालय में पूजा भक्ति अर्चना का दौर : प्रतिदिन हो रहा है दस धर्मों का पूजन


जैन धर्मावलंबियों के लिए पर्यूषण पर्वों के दस दिन संयम की आराधना करने के दिन होते हैं। इन दस दिनों में जैन समाज के सभी पुरुष, महिलाएं, युवा एवं बच्चे जिनेंद्र प्रभु की पूजन भक्ति करते हुए संयम के मार्ग पर चलने की साधना का अभ्यास करते हैं। अंबाह रोड पर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन नसियां जी मंदिर के प्रांगण में श्री नंदीश्वर द्वीप जिनालय अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। जैन धर्मावलंबियों के लिए पर्यूषण पर्वों के दस दिन संयम की आराधना करने के दिन होते हैं। इन दस दिनों में जैन समाज के सभी पुरुष, महिलाएं, युवा एवं बच्चे जिनेंद्र प्रभु की पूजन भक्ति करते हुए संयम के मार्ग पर चलने की साधना का अभ्यास करते हैं। अंबाह रोड पर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन नसियां जी मंदिर के प्रांगण में श्री नंदीश्वर द्वीप जिनालय अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से आर्यिका श्री राजमति माताजी की भावना के अनुरूप नंदीश्वर दीप जिनालय का निर्माण कराया गया था। नंदीश्वर द्वीप जैन धर्म का आठवां द्वीप है और यह मानुषोत्तर पर्वत से परे स्थित है। इसलिए मनुष्य यहां नहीं जा सकते हैं। इसमें कुल 52 जिनालय (मंदिर) हैं, जो चार दिशाओं में बने हुए हैं और इन मंदिरों में पद्मासन प्रतिमाएँ विराजमान हैं। इन मंदिरों के आस-पास अंजनगिरि, दधिमुख और रतिकर पर्वत तथा चार बावड़ियां हैं। इस जिनालय में यू तो प्रतिदिन ही पूजा अर्चना होती है, लेकिन पर्यूषण पर्वों में भक्तों की भक्ति देखते ही बनती है।

नियमित पुजारियों द्वारा श्री नंदीश्वर द्वीप जिनालय में स्थापित जिनबिम्बों का मंगलाष्टक एवं अभिषेक पाठ पढ़ते हुए प्रासुक जल से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात सभी ने नंदीश्वर द्वीप की तीन तीन प्रदक्षिणा कीं। पीले केशरिया धोती दुपट्टा में सुसुज्जित श्रावकों द्वारा अष्टद्रव्य से पूजन किया गया। श्री नंदीश्वर द्वीप जिनालय में प्रतिदिन अभिषेक पूजन करने वालों में राजकुमार जैन कुथियाना, भागचंद जैन पीपरी पुरा, सतीशचंद जैन, विमल जैन टोस वाले, राजकुमार जैन पलपुरा, रमाकांत जैन खड़ियाहार, पारस जैन खनेता, पंकज जैन नायक आगरा, बलराम जैन खड़ियाहार, सुरेंद्र जैन रतिराम पुरा, पीयूष जैन नायक, पारस जैन चेंटा वाले प्रमुख हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page