समाचार

सरकारी कार्यालयों में आने के लिए जैन समाज दो घंटे की छूट: महापर्व पयुर्षण के चलते हाईकोर्ट ने दिया आदेश 


10 दिनी महापर्व के मद्देजनजर मप्र हाईकोर्ट के जज की ओर से आदेश में कहा गया है कि जैन धर्म के अनुयायी पर्यूषण पर्व के दौरान अपने-अपने कार्यालय में दो घंटे देर से आ सकते हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। इन दिनों जैन समाज के महापर्व पर्युषण को मनाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। सभी धर्मानुरागी समाजजनों में इसको लेकर अपार उत्साह भी है। 10 दिनी महापर्व के मद्देजनजर मप्र हाईकोर्ट के जज की ओर से आदेश में कहा गया है कि जैन धर्म के अनुयायी पर्यूषण पर्व के दौरान अपने-अपने कार्यालय में दो घंटे देर से आ सकते हैं।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मप्र उच्च न्यायालय एवं समस्त सरकारी ऑफिस में कार्यरत सभी जैन धर्म के अनुयायी कर्मचारियों को 28 अगस्त से से 6 सितंबर तक पर्यूषण पर्व के दौरान कार्यालय में 2 घंटे देरी से आने की सशर्त अनुमति है। उनके कार्यालय में देरी से आने से कार्यालय का नियमित कार्य प्रभावित नहीं होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page